Gobi Paratha Recipe - गोभी के पराठे कैसे बनाएं
गोबी जिसे आप सब्जी बनाने में इस्तेमाल करते हैं। साथ ही गोभी के पराठे भी
बनाए जाते हैं। गोबी के पराठे खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं। सर्दियों
में आप तरह तरह के पराठों का स्वाद ले सकते हैं। जैसे बथुआ का पराठा, आलू
पराठा, मेथी के पराठे, और गोभी के पराठे। इस लेख में आपको बताएंगे कि Gobi Paratha Recipe
को तैयार कैसे किया जाता है।
Gobi Paratha Recipe
आज के लेख में मैं आपको Gobi Paratha Recipe को बताऊंगी, गोभी का पराठा झटपट तैयार होने वाली रेसिपी है। इसे आप ब्रेकफास्ट में बना
सकते हैं। साथ ही स्कूल गोइंग (School Going) बच्चों को टिफिन में पैक कर दे
सकते हैं।
सर्दियों में गोबी बाज़ार में बहुत ज्यादा बिकने लगती है। ऐसे में आपको गोबी
की सब्जी के साथ साथ गोबी पराठे को भी बना सकते है। सर्दियों में गोभी के पराठे
खानें का एक अलग ही स्वाद आता है।
तैयारी करने का समय : 10 मिनट
गोभी पराठा रेसिपी : 3 लोगों
के लिए
गोबी पराठा बनाने में समय : 15 मिनट
Gobi paratha Ingredients-गोबी पराठा सामग्री
आटा : 2.5 कप
गोभी : 1 ताज़ी गोभी
फूल
हरी मिर्च : 4 से 5 बारीक कटी
हुई
नमक :
स्वादानुसार
हरी धनिया : बारीक कटी हुई
जीरा : 1 छोटी
चम्मच
अजवाइन : 1 छोटी चम्मच
सब्जी मसाला : 1 टेबल स्पून
गरम मसाला : 1 टेबल स्पून
धनिया पाउडर : 1/2 टेबल स्पून
लाल मिर्च पाउडर : 1/2 टेबल स्पून
सरसों तेल : 1 टेबल स्पून
घी या मक्खन : 2 टेबल स्पून पराठें सेकने के
लिए
Gobi Paratha Recipe in Hindi
गोभी से बने पराठे बहुत ही सॉफ्ट बनते हैं। खाने में भी बहुत अच्छे लगते है।
यदि आपको भूख नहीं है। तब भी गोबी के पराठे को खा सकते हैं। गोबी के पराठे
आमतौर पर उत्तर भारत में ज्यादा बनाएं जाते हैं। गोभी पराठे को आप सुबह नाश्ते
में या डिनर में बना सकते हैं।
गोभी को आटे में भरकर गोबी के पराठे तैयार किए जाते हैं। जो पराठे बनाने की
सामान्य प्रक्रिया है। इसे घर में आए हुए मेहमानों को परोस सकते
हैं।
पराठे के लिए आटा तैयार करना
1. सबसे पहले आटे को किसी बड़ी थाली में छान लें।
2. एक चम्मच तेल डाल दे और पानी की की सहायता से नरम आटा गूंथ
लें।
3. अब आटे को 20 मिनट के लिए ढक कर रख दे ताकि आटा सेट हो जाए।
फूलगोभी को पराठे में भरने के लिए तैयार करना
1. गोभी के पत्ते हटा कर अच्छे से पानी में धो लें। ताकि धूल मिट्टी लगी हो तो
साफ हो जाए। धोने के बाद गोभी को कद्दूकस कर लें।
2. हरी मिर्च को बीच से बारीक टुकड़ों में काट लें। और हरी धनिया को भी काट कर
रख लें।
3. गैस को जलाकर एक कढ़ाई गैस पर रखें। और एक चम्मच सरसों का तेल डालकर गर्म
करें। तेल जब गर्म हो जाए
4. अब गरम तेल में जीरा डालकर चटकने तक भूनें। जीरा भून जाने के बाद अजवाइन
डालकर भून लें
5. अब कटी हुई हरी मिर्च डालकर भून लें।
6. जब हरी मिर्च भून जाए तो कद्दूकस की हुई गोभी को डालकर हल्का ब्राउन होने
तक भूनें। ताकि गोभी का पानी सुख जाए।
7. जब गोबी का पानी सुख जाए तो धनिया पाउडर, गरम मसाला, सब्जी मसाला, नमक
स्वादानुसार मिलाकर अच्छे से 2 मिनट तक भूनें। अब गोभी पराठों में भरने के लिए
तैयार है।
Gobhi Ke parathe banane ki vidhi
1. अब गूंथे हुए आटे में हल्का तेल लगाकर छोटी छोटी लोई बना ले।
2. अब गैस को जलाकर गैस में लोहे का तवा रख कर गर्म होने दे।
3. अब लोई को थोड़ा फैला कर गोभी का मिक्सर डालकर भर दे और दबाते हुए। बेलन की
सहायता से चपाती के आकार में बेल लें।
4. जब तवा गरम हो जाए तो बनाया हुआ पराठा सेकने के लिए तवे में डाल दें।
5. जब पराठा एक तरफ सेक जाए तो पराठे को पलट दे। और पराठे के ऊपर धी लगा
दे।
6. अब पराठे को पलट दे, और दूसरी तरफ भी चारो तरफ घी लगा दे।
7. अब बारी बारी दोनो तरफ पराठे को पलट पलट सेक लें। अब आपका गरमा गरम गोबी का
पराठा बनकर तैयार है।
परोसने के लिए
Gobhi Ke Parathe को आप सुबह ब्रेक फास्ट या शाम के समय खा सकते हैं।
पराठे को आप दही , चटनी या सब्जी से साथ खा सकते हैं।
सुझाव
1. नमक, मसालें तभी डालें जब गोभी हल्का ब्राउन हो जाए, और गोभी का पानी सुख
जाए।
2. आप पराठे सेकने के लिए घी, तेल ,या मक्खन लगा कर सेक सकते हैं।
3. पराठे के ऊपर घी लगाने के लिए आप चम्मच का इस्तेमाल कर सकते हैं।
निष्कर्ष
इस लेख में मैंने Gobi Paratha Recipe बनाने का तरीका बताया है। इस लेख
को पढ़ कर आप गोबी के पराठे कैसे बनाते हैं? इस रेसिपी को जान गए होंगे। आशा है
Gobi paratha recipe आपको पसंद आई होगी। यह गोबी पराठा रेसिपी को आप
अपने दोस्तो को जरूर share करें।