Dosa Recipe in Hindi - मसाला डोसा रेसिपी
Dosa साउथ इंडियन (South Indian) रेसिपी है। जिसे ब्रेकफास्ट,लंच ,या डिनर में बना सकते हैं। Dosa Recipe
बहुत तरह से बनाई जाती है। जैसे मसाला डोसा(Masala Dosa),प्लेन डोसा(Plain
Dosa), पेपर डोसा(Paper Dosa) ,पनीर डोसा(Paneer Dosa) आदि। आज के लेख में Dosa Recipe in Hindi में बताऊंगी।
मसाला डोसा खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। अगर इसे सांभर और नारियल की
चटनी के साथ खाया जाए तो मजा आ जाता है। डोसा लगभग सभी शहरी में मिल जाता है।
अगर आप भी जानना चाहते है Dosa Recipe in Hindi तो आपको यह आर्टिकल जरूर पड़ना चाहिए। masala dosa recipe को आप अपने घर में होटल की तरह ही बना सकते है।
यह खाने में काफी हल्का होता है। और बनाने में आसान रहता है। दक्षिण भारत
में डोसा उतना ही लोकप्रिय व्यंजन है जितना इडली , डोसा बनाने के लिए आपको एक
दिन पहले से सामग्री तैयार करनी पड़ेगी। तो तैयार है मसाला डोसा बनाने की
रेसिपी।
Masala dosa Recipe ingredients मसाला डोसा बैटर के लिए सामग्री
उड़द की दाल : 1 कप
चावल (Rice): 3 कप
बेकिंग सोडा : 1/2 चोटी चम्मच
नमक (Salt) : स्वादानुसार
तेल (Oil) : 1/2 कप
मेथी दाना : 1 चोटी चम्मच
डोसा मसाला बनाने के लिए सामग्री
डोसा के ऊपर आलू का बना मसाला लगाने के लिए मसाला तैयार करना पड़ेगा।
मटर : 1
कप
आलू : 1/2 kg
तेल : 2
टेबल स्पून
सरसो के दाने : 1
Tablespoon
प्याज : 1/2 कप
बारीक कटा हुआ
हल्दी पाउडर :1 चोटी चम्मच
अदरक : अदरक का
पेस्ट
नामक :
स्वादानुसार
कढ़ी पत्ता : 4 से 5 कढ़ी के पत्ते
हरा धनिया : बारीक कटा हुआ
अमचूर :1/2
Tablespoon
धनिया पाउडर। :1 चम्मच
हरी मिर्च :2 से 3 बारीक कटी
हुई
लाल मिर्च पाउडर :1/2 Teaspoon
Masala Dosa recipe in Hindi
Dosa Batter तैयार करना
1. Masala Dosa बनाने के लिए चावल और उड़द की दाल को अच्छे से धो ले। और रात
भर के लिए किसी बर्तन में अलग अलग पानी में बिगोने के रख दे।
2. मेथी को भी रात में पानी में भिगो कर रख दे।
3. सुबह दाल और चावला को किसी छन्नी की सहायता से छान कर पानी निकल
दे।
4. उड़द दाल और मेथी को मिक्सी की सहायता से एक साथ मिलाकर पीस ले।
5. चावल को भी अलग मिक्सी से पीस ले ।ध्यान रखे की चावल को पीसने के लिए
पानी का इस्तेमाल कम करे।
6. अब पिसी उड़द और चावल को एक साथ मिक्स कर ले।
7. अब मिश्रण को फॉर्मेंट Ferment करने के लिए इसमें बेकिंग सोडा और नमक
(स्वादानुसार) मिलाकर किसी गरम स्थान पर रख दे।
8. मिक्सर को फॉर्मेंट होने के लिए 12 घंटे के लिए रख दे। मिश्रण फॉर्मेंट
होने के बाद डोसा बनाने के लिए तैयार है।
अब डोसा का मसाला तैयार करना
1. डोसा का मसाला बनाने के लिए पहले आलू को धूल कर उबाल ले। आलू उबल जाने पर
ठंडा होने के लिए निकाल ले।
2. उबले हुए आलू से छिलका निकाल कर आलू को मैश कर लें ।
3. गैस को जलाकर कढ़ाई को गैस में गर्म होने के लिए रखे। जब कढ़ाई हल्का
गर्म हो जाए तो उसमे तेल डाल दे। तेल गर्म हो जाने पर राई से चौंक
लगाए।
4. अब उसमे हरी मिर्च और कढ़ी पत्ता डाले, फिर कटा हुआ प्याज डाले और तब तक
भूने जब तक प्याज हल्का भूरे रंग का न हो जाए।
5. अदरक का पेस्ट डाले ।अदरक भून जाने पर उसमे मसाले को डाले जैसे धनिया
पाउडर,मिर्च पाउडर, आदि मसालों को पकने के लिए 1/2 कप पानी डाल कर मसाले
पकाए।
6. अब इसमें मटर के दाने डाले और मटर को मसाले के साथ मिक्स कर पकने दे अब
इसमें मैश की हुए आलू को मिला दे।
7. अब नमक और अमचूर पाउडर को मिलाए और 2 मिनट तक भूनें मसाला पकने के
बाद ऊपर से हरी धनिया मिला दे।
Masala dosa recipe विधि
1. अब मसाला डोसा बनाने के लिए हमारा डोसा और मसाला सामग्री तैयार है। अब एक
नॉनस्टिक (NonStick) तवा ले और तवे में हल्का पानी के छीटें मारे ताकि तवा
ज्यादा गर्म न होने पाए। अब तवा में थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर ले।
2. अब किसी कटोरी में डोसा ले और उसे रोटी के आकार में तवा में फैला दे।
हालका पाक जाने पर बीच में मसाला से भर दे।
3. और हल्का कुरकुरा होने तक पकने दे।पकने के बाद एक तरफ से रोल करके डोसा
को निकाल ले
4. इस तरह आपका मसाला डोसा बन कर तैयार है। अब आप इसे गरमा गर्म नारियल की
चटनी और सांभर के साथ सर्व करे।
सुझाव
1. दोसा बनाने से पहले तवे को गीले कपड़े से पोंछ लें ताकि तवा ज्यादा गरम न
होने पाए। और डोसा तवे में चिपके नही।
2. बैटर को ज्यादा पानी डाल कर पतला न करे।
3. ध्यान रखे चावल को पीसने के लिए उड़द दाल की तुलना में कम पानी लगता
है।
4. मिश्रण को फर्मेंट( Ferment) होने के लिए आवश्यक घंटे मौसम के आधार पर
निर्भर करता है। गर्मियों में मिश्रण 4 से 5 घंटे में ferment हो जाता है और
सर्दियों में 10 से 12 घंटे का समय लग सकता है।
5. प्रत्येक डोसा बनाने से पहले तवे को जरूर गीले कपड़े से साफ कर लिया करे।
यह डोसे को तवे में चिपकने से रोकने के लिए है ।
6. Ferment किया हुआ डोसा fredge में 2 से 3 दिनों तक रखा जा सकता है।
7. अगर Fridge में Ferment डोसा रखे है तो बनाने से आधे घंटे पहले
Fridge से निकाल ले।
Conclusion
इस लेख को पढ़कर आपको पता चल गया होगा ही Dosa recipe in Hindi कितनी आसान
है। और आप इसे घर पर बहुत आसानी से बना सकते है। यदि आपको masala dosa recipe
पसंद आई है। तो आप अपने दोस्तो को शेयर जरूर करे। मेरी बताई हुई Dosa recipe
को जरूर ट्राई करे और बनाने के बाद Comments में जरूर बताए।