Dudh se Paneer kaise Banaen - घर पर दूध से पनीर कैसे बनाएं
Dudh se Paneer Kaise Banaen
शादी विवाह, पार्टी, या त्योहारों में पनीर बनाने के लिए आपने बाज़ार से पनीर
तो बहुत बार खरीदा होगा। परंतु बाज़ार की बनी पनीर की गुणवत्ता में सवाल उठ
जाता है। की पनीर अच्छी होगी या नहीं। वैसे भी बाज़ार के पनीर की गुणवत्ता
स्वास्थ्य के हिसाब से अच्छी नहीं रहती। इसे बनाने के लिए ज्यादा समान की
जरूरत नहीं होती।
Dudh se Paneer kaise Banaen
इसलिए यदि आपका मन पनीर खानें का होता है। तो इसे आप अपने घर पर ही बना सकते
है। आप अपने हिसाब से ज्यादा से ज्यादा या कम लोगों के लिए बना सकते हैं। घर
पर दूध से पनीर बनाना बहुत आसान है। घर पर बनाया गया पनीर स्वादिष्ट और
गुणवत्ता के हिसाब से स्वस्थ के लिए बेहतर रहता है। पनीर दूध को फाड़ कर
बनाया जाता है।
घर पर बनाई गई पनीर ज्यादा शुद्ध और सॉफ्ट बनती है। इसे बनाना बहुत आसान है।
लेख में मैं आपको बताऊंगी कि दूध से पनीर कैसे बनाते हैं? घर पर पनीर बनाना
बहुत आसान है। पनीर बनाने के लिए आपको कुछ बातें जानना बहुत जरूरी है। तभी आप
दूध का पनीर बना सकते हैं। दूध फाड़ने की विधि बहुत तरह की हैं। इस लेख में
आप जानेंगे की नींबू का इस्तेमाल करके Dudh se Paneer kaise Banaen.
दूध से पनीर फाड़ने के लिए सामग्री
Paneer दूध को फाड़ कर बनाया जाता है। पनीर बनाने के लिए फुल क्रीम वाले दूध
का इस्तेमाल करें। दूध फाड़ने के लिए दही, नींबू का रस, या सिरका का इस्तेमाल
किया जाता है। आप घर में कम दूध में सॉफ्ट पनीर बना सकते हैं। गाय और भैंस दोनो
के दूध से पनीर बनाया जाता है। गाय के दूध से बने पनीर में वसा और कैलोरी कम
रहती है। जबकि भैंस के दूध में वसा और कैलोरी की मात्रा ज्यादा रहती है। पनीर
में कैल्शियम काफी मात्रा में होता है। दूध से पनीर बनाने के लिए कुछ सामान है
जो आपके पास होने चाहिए।
दूध ताजा : 1 लीटर
नींबू का रस : 2 चम्मच
एक सूती सफेद महीन कपड़ा
छन्नी पनीर छानने के लिए
दूध से पनीर बनाने की विधि(How To Make Panner at Home From Milk)
1. सबसे पहले गैस को जला कर किसी बर्तन में दूध को उबालने के लिए रख दें।
दूध को पूरी तरह उबालना नहीं है।
2. दूध हल्का गरम हो जाने पर दो चम्मच नींबू का रस डाल दे। ध्यान रखें दूध
में उबाल न आने पाए।
3. चम्मच की सहायता से दूध को चलाते रहें। ताकि नींबू का रस दूध में पूरी
तरह से मिल जाए।
4. नींबू का रस दूध में डालते ही दूध फटने लगेगा। आप देखेंगे कि सफेद दूध
में हरा रंग का पानी दिखने लगेगा। और फाड़ी हुई पनीर ऊपर तैरने लगेगी।
5. अब दूध को उतार कर ठंडा होने के लिए रख दें। आप चाहें तो उसमे थोड़ा ठंडा
पानी डाल सकते है। ताकि जल्दी ठंडा हो जाए।
6. जब दूध ठंडा हो जाए तो छन्नी ले और छन्नी के ऊपर कपड़ा लगाकर छान लें।
इससे पनीर का पानी अलग निकाल जायेगा। और फाड़ी हुई पनीर छन्नी में रह
जायेगी।
7. अब पनीर को कपड़े में लपेट कर पोटली की तरह बना ले। और पोटली को अच्छे से
निचोड़ दें ताकि पनीर में बचा हुआ पानी पूरी तरह से निकल जाए। अब पोटली को
आधे घंटे के लिए बांध कर लटका दे ताकि पानी निकल जाए। और पनीर अच्छे से सॉफ्ट
हो जाए।
8. अब आपकी पनीर बनाकर तैयार है आप इसे चाकू से काट कर फ्रिज में 2 से 3
दिनों के लिए रख सकते हैं।
ध्यान देने योग्य बातें
1. दूध उबालने के लिए आप भगौना का इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. दूध को उबालने के लिए आंच हल्की ही रखें। आपको दूध उबालना नहीं है। दूध
गर्म होते ही नींबू डाल देना है।
3. पनीर का पानी काफी पौष्टिक होता है। इसे फेकने की बजाए आप इस पानी का
इस्तेमाल आटा गूथने या सूप बनाने में कर सकते हैं।
4.घर पर सूती कपड़ा नहीं है। तो कोई महीन साफ सुथरा कपड़ा का इस्तेमाल कर
सकते हैं। या फिर मार्केट से नया खरीद सकते हैं।
5. कपड़े के लिए मारकिन सबसे बढ़िया रहेगा। क्योंकि इसमें अच्छी तरह से पनीर
छन जाता है। और पानी निकल जाता है।
FAQs
1 किलो दूध से कितना पनीर बनता है?
एक किलो दूध से लगभग 200 ग्राम से लेकर 250 ग्राम तक पनीर बनता है। गाय के दूध
से लगभग 150-200 ग्राम तक बनता है, और भैंस के दूध से लगभग 180-250 ग्राम तक
बनता है।
निष्कर्ष
इस लेख को पढ़ कर आप जान गए होंगे की
Dudh se Paneer kaise Banaen. दूध से पनीर बनाने का तरीका आपको अच्छा लगा हो तो इस पोस्ट को अपने दोस्तो
और रिश्तेदारों को Share जरूर करें।