Police Inspector Kaise Bane : पुलिस इंस्पेक्टर कैसे बने जानें पूरी जानकारी

यदि आपका सपना है पुलिस में भर्ती होने का और आपको पुलिस में भर्ती होने की पूरी जानकारी नही है। तो इस लेख में आपको
Police Inpsector Kaise Bane के बारे में जानकारी दी जाएगी। उसके लिए आपको यह जानना जरूरी है कि पुलिस क्या है? उसका काम  क्या होता है? और सैलरी कितनी मिलती है?

Police Inspector


Police Inspector Kaise Bane

पुलिस विभाग में बहुत सारे पद होते हैं। कुछ हाई रैंक के पद होते हैं और कुछ लो रैंक के पद होते है। पुलिस में आप हवलदार से भरती होकर IPS ऑफिसर तक बनने का मौका मिलता है। Police Inspector Kaise Bane जानने से पहले आपको जानना जरूरी है की पुलिस क्या होती है।


Police क्या है?

पुलिस का काम भारत में आंतरिक सुरक्षा देना होता है। भारत के हर राज्य की पुलिस अलग होती है। पुलिस का संचालन राज्य सरकार द्वारा होता है। और सभी का कार्य क्षेत्र बटा होता है। पुलिस का काम राज्य में हो रहे अपराधों, जुर्म, चोरी को रोकने का है। पुलिस का काम अपराधियों को पकड़ कर कोर्ट में  पेश कर सजा दिलाने का होता है। 

पुलिस विभाग में पुरुष और महिला दोनो तरह के लोग काम करते हैं। पुलिस विभाग में दो ग्रुप होते हैं। एक Gazetted और Non-Gazetted जिसमे सिपाही, पुलिस इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, हवलदार आदि रैंक होती है। जो Non-Gazetted होती हैं। जिसमे एक महत्वपूर्ण पद है पुलिस इंस्पेक्टर का होता है।


पुलिस इंस्पेक्टर के कार्य


1. लोगो की समस्यायों को सुनना और समाधान करना

2. अपराधियों को पड़ना और कोर्ट में पेश करना

3. राज्य की आंतरिक सुरक्षा को बनाए रखना

4. राज्य में हो रहे जुर्म, चोरी, अपराधों पर लगाम लगाना

5. अपराध का साक्ष्य जुटान और राज्य में शांति कायम रखना


Police Inspector बनने की प्रक्रिया

हम आपको बता दें पुलिस ऑफिसर बनने का हर राज्य का अलग प्रोसेस होता है। किसी राज्य में पुलिस इंस्पेक्टर की सीधी भर्ती होती है। और कही पर सब इंस्पेक्टर से प्रोमोट होकर पुलिस इंस्पेक्टर बनते हैं। इंस्पेक्टर को दारोगा भी कहा जाता है। वैसे यदि आपको हालवदार बनना हैं तो 12वी के बाद अप्लाई कर सकते हैं। परंतु इंस्पेक्टर बनने के लिए आपको ग्रेजुएशन करने के बाद ही अप्लाई कर सकते है।

पुलिस इंस्पेक्टर के पदों को भरने के लिए राज्य सरकार समय समय पर रोजगार समाचार पत्रों में नोटिफिकेशन जारी करवाती रहती है। उसके लिए आपको इंस्पेक्टर पद के लिए अप्लाई करना होता है। एडमिट कार्ड आने के बाद परीक्षा के तीन चरण से गुजरना होता है। 


लिखित परीक्षा

एडमिट कार्ड प्राप्त होने के बाद आपको लिखित परीक्षा में शामिल होना होता है। जिसमे परीक्षा में 100 मार्क के ऑप्शनल  प्रश्न्न पूछे जाते हैं। कैंडिडेट को चार वैकल्पिक उत्तर में से सही उत्तर का चयन करना होता है। परीक्षा का समय 120 मिनट का होता है। परीक्षा में माइनस मार्किंग का भी प्रावधान है। गलत उत्तर पर अंक काट लिए जाते हैं। इस परीक्षा में मुख्यता पांच विषयों में प्रश्न पूछे
जाते हैं। जैसे Maths, रीजनिंग, इंग्लिश, हिंदी, जनरल नॉलेज, आदि।


शारीरिक परीक्षा

पुलिस विभाग में शारीरिक रूप से मजबूत होना बहुत जरूरी है। इसलिए शारीरिक परीक्षा आयोजित करवाई जाती है। पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए महिला और पुरुष दोनों के लिए अलग अलग Criteria होती है। लिखित परीक्षा में पास हुए कैंडिडेट को
शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। जिसमें कैंडिडेट को निर्धारित दूरी को दिए गए समय मे दौड़ कर पूरी करनी होती है। साथ ही कैंडिडेट की शारीरिक लंबाई और सीने की नाप ली जाती है। फिजिकल परीक्षा पास करने के बाद कैंडिडेट को अगले चरण
के लिए बुलाया जाता है।


इंटरव्यू

लिखित और शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद कैंडिडेट को इंटरव्यू से गुजरना होता है। जिसमे कैंडिडेट से साक्षात्कार लिया जाता है। जिसमे कैंडिडेट को इंटरव्यू पास करना बहुत जरूरी होता है। इसके बाद पास हुए कैंडिडेट को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है। इसके बाद कैंडिडेट की Traning होती है। और फिर पोस्टिंग दी जाती है।


डॉक्यूमेंट वेरिफिएक्शन

तीनों चरण पूरा हो जाने के बाद कैंडिडेट को डॉक्यूमेंट के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है। जिसमे कैंडिडेट के सभी एजुकेशन डॉक्यूमेंट जैसे मार्क्स शीट, निवास प्रमाण पत्र, जाती प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र आदि सभी डॉक्यूमेंट को वेरिफाई किया जाता है।

पुलिस इंस्पेक्टर ट्रेनिंग

सभी चरण पूरा हो जाने के बाद कैंडिडेट को फिजिकल ट्रेनिग के लिए भेजा जाता है। इसमें ट्रेनिंग 6 से लेकर 12 महीने तक होती है। ट्रेनिंग में कैंडिडेट को कठिन ट्रेनिंग से गुजरना होता है। जिसमे पुलिस विभाग से संबंधित सभी मानकों के आधार पर प्रशिक्षण दिया जाता है। ट्रेनिंग पूरा होने के बाद कैंडिडेट को नियुक्ति पत्र दे दिया जाता है।


Police Inspector Eligibility

पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए योग्यता होनी चाहिए।

1. शैक्षिक योग्यता पुलिस इंस्पेक्टर पद के लिए आवेदन कर रहे हैं तो उसके लिए आपको किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक कम से कम 50% मार्क  होना चाहिए।

2. शारीरिक योग्यता पुलिस विभाग में काम करने वाले को शारीरिक रूप से मजबूत होना चाहिए 

Height 

पुरुष   :   172cm सामान्य और OBC, 169cm SC/ST कैंडिडेट

महिला :   160cm सामान्य और OBC, 157cm SC/ST कैंडिडेट


Chest

पुरुषों :  बिना फुलाए 83cm सीना फुलाने पर 87 cm

SC/ST कैंडिडेट के लिए 85 cm फुलाने पर

महिला     --------

Age

पुरुष/ महिला : 21 से 30 सभी वर्गो के लिए 

Running 

पुरुष 5 km की दौड़ 25 मिनट में

महिला 2.5 km की दौड़ 15 मिनट में


पुलिस इंस्पेक्टर का वेतन

पुलिस विभाग में सैलरी की बात करें तो काफी अच्छी सैलरी मिल जाती है। इसमें मूल वेतन 9300/ से लेकर 34800 तक हो सकता है वही अन्य भत्ते लगाकर 50000 से लेकर 80000 तक पहुंच जाती है।


FAQs

1. इंस्पेक्टर बनने के लिए कितनी हाइट चाहिए?

पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए लंबाई 165 cm से लेकर 172 cm तक होनी चाहिए। रिजर्व कैंडिडेट्स के लिए हाइट में छूट मिलती है।

2. पुलिस इंस्पेक्टर का क्या काम होता है?
पुलिस का काम भारत में आंतरिक सुरक्षा देना होता है। भारत के हर राज्य की पुलिस अलग होती है। और सभी का कार्य क्षेत्र बटा होता है। पुलिस का काम राज्य में हो रहे अपराधों, जुर्म,चोरी को रोकने का है। पुलिस का काम अपराधियों को पकड़ कर कोर्ट में पेश कर सजा से दिलाने का होता है।


3. पुलिस इंस्पेक्टर की सैलरी 

पुलिस इंस्पेक्टर की सैलरी जिसमें मूल वेतन 9300 से 34800 तक होता है। जो 50000 से लेकर 80000 तक पहुंच जाती है।


निष्कर्ष (Conculsion)

इस लेख को पढ़ कर आप जान गए होंगे की Police Inspector kaise Bane. पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए आवश्यक मापदंड को जरूर जान गए होंगे। आशा है यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। अगर कोई सवाल है तो आप कमेंट कर पूछ सकते हैं। आपका कोई दोस्त पुलिस इंस्पेक्टर बनाना चाहता है तो यह जानकारी  जरूर शेयर करें।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url