मूंगदाल मंगौड़ा रेसिपी : Moong Dal Mangodi Recipe
Moong Dal Mangodi Recipe: मुंगौड़ा या मंगोड़ी मूंग की दाल से बनाया जाता है। मूंग की दाल से बने
मंगोड़े खानें में बहुत ही स्वादिष्ट और कुरकुरे होते हैं। होली, दिवाली, या
मकर संक्रांति के अवसर पर मूंगदाल के मंगौड़े खानें का अलग ही मजा होता है। मकर
संक्रांति में ठंडी के मौसम में गरमा गरम मूंग की मांगोड़ी खानें का अलग ही
स्वाद आता है।
मूंगदाल से बने मुंगौड़े को आप त्योहार, घर में आए हुए मेहमानों, और घर पर
बच्चों के खानें के लिए बना सकते हैं। बारिश के मौसम में मूंग दाल के मगौड़े और
चाय हो तो बारिश का मौसम सुहाना हो जाता है। ज्यादातर उत्तर भारत में लोग मूंग
दाल मंगौड़ी को त्योहारों या सर्दियों के मौसम में खाना पसंद करते हैं। Mangodi Recipe घर पर बनाना बहुत ही आसान है। बस उसके लिए दाल को पहले से भिगोना पड़ता है।
मंगौडी रेसिपी : 3 लोगों के लिए
बनाने में समय। : 20 मिनट
पूर्व तैयारी समय : 5 से 6 घंटे पहले
Mangodi Recipe ingredients : मंगौड़े की सामग्री
मूंगदाल : 200 ग्राम छिलके वाली
प्याज : 2 बड़ी बारीक कटी हुई
हरी धनिया : बारीक कटी हुई
हींग : 1 टेबल स्पून
हरी मिर्च : 5 से 6 बारीक कटी हुई
तेल : आवश्यक तेल मांगोड़ी
तलने के लिए
नमक : स्वादानुसार
Dal Mongodi Recipe in Hindi
1. मूंगदाल की मंगौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले छिलके वाली मूंग दाल को अच्छी
तरह साफ कर पानी से धो लीजिए।
2. मूंग दाल को धुलने के बाद 5 से 6 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दें। दाल फूल जाने के बाद।
3. दाल को छन्नी की सहायता से छान कर पानी अलग कर लिजिए, इसके बाद दाल को
मिक्सी या सिलबट्टा में अच्छी तरह से थोड़ा पानी डालकर दरदरा पीस लीजिए।
4. अब पिसी हुई दाल में बारीक कटी हुई प्याज, बारीक कटी हुई धनिया, कटी हुई
हरी मिर्च, हींग, नमक स्वादानुसार आदि सभी को डालकर अच्छे से मिला
लीजिए।
5. गैस को जलाकर एक कढ़ाई में आवश्यकतानुसार तलने के लिए तेल डालकर गरम
करें।
6. तेल गर्म हो जानें पर पीसी हुई मूंग की दाल को हाथों में लेकर पकोड़े
की तरह गरम तेल में डाल डाल कर कलछी की सहायता से पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल
लीजिए।
6. जब Mungauda अच्छे से तल जाए तो छन्नी वाली कलछी की सहायता से छान कर गरमा
गरम मंगोड़ी को किसी प्लेट में निकाल लीजिए।
7. अब स्वादिष्ट कुरकुरे मूंग दाल Mangaudi बनकर तैयार है।
परोसने के लिए
शाम को यदि आपको कुछ चटपटा खाने का मन हो रहा है। तो मूंग दाल के Mangodi को आप
घर पर बना सकते हैं। घर में आए नए मेहमानों को मुगौड़ा बना कर सर्व कर सकते
हैं। मांगोडी को आप हरी चटनी, चाय, चिली सॉस, टोमाटो सॉस के साथ गरमा गरम सर्व
करें। मंगौड़े का असली स्वाद गरम हो ने पर ही हैं। इसलिए इन्हे पहले से बना कर न रखें। जब खानें का मन है तभी बनाएं।
सुझाव
1. नमक को थोड़ा-थोड़ा चेक कर के डालें। जिससे की नमक ज्यादा नहीं हो
पाएगा।
2. मूंगदाल को पानी में जल्दी फूलने के लिए धूप में रख दीजिए तो यह थोड़ा
जल्दी फूल जायेगी।
3. मूंग दाल पानी में भिगोने से पहले मूंग को अच्छी तरह से साफ कर लें ताकि
उसमे यदि कंकड़ या मिट्टी हो तो निकल जाए नही तो खानें में स्वाद खराब हो
जाएगा।
4. Mangauda बनाने के लिए दाल को एक दिन पहले रात में भिगो दें। और सुबह सुबह
नाश्ते में गरमा गरम बना कर सर्व कर सकते हैं।
निष्कर्ष
मेरी बताई हुई Moongdal Mangodi Recipe कैसी लगी। Comments कर जरूर बताएं।
मूंग दाल को आप घर पर जरूर ट्राई करें। और अपना अनुभव जरूर शेयर करें की Moong
Dal से बनें Mangodi आपको कैसे लगते हैं। इस रेसिपी में आसान Simple Mangodi Recipe को बताया है। जो बहुत ही आसान हैं। इसमें और ज्यादा चीज न डालें इतनी ही सामग्री से मंगौड़े का स्वाद बढ़िया आयेगा।