Bharat Ke Pradhan Mantri Ki List (1947-2024)
Bharat Ke Pradhan Mantri Ki List (1947-2024) इस लेख में आप जानेंगे
कि 1947 में जब भारत आजाद हुआ था तब से भारत में अब तक कुल कितने
प्रधानमंत्री बने हैं? लेख में भारत के सभी प्रधानमंत्रियों के बारे में
विस्तार से बताने का प्रयास किया है। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
कर रहे हैं तो यह लेख जरुर पढ़ना चाहिए।
Bharat Ke Pradhan Mantri Ki List - भारत में कुल कितने राष्ट्रपति रह चुके हैं।
भारत के प्रधानमंत्रियों की लिस्ट जानने से पहले आपको यह जानना जरूरी है की
भारत का प्रधानमंत्री कौन होता है? इस तरह की जानकारी आपके ज्ञान के साथ-साथ
प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उपयोगी सिद्ध हो सकती है। भारत में प्रत्येक 5
वर्ष के बाद लोक सभा के चुनाव करवाए जाते है। जिस पर प्रधानमंत्री को चुना
जाता है। लेख में भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची जानें।
प्रधानमंत्री कौन होता है? Who is prime minister
भारत के संविधान के अनुसार प्रधानमंत्री केंद्र सरकार के मंत्री परिषद का
प्रमुख होता है और राष्ट्रपति का मुख्य सलाहकार होता है। प्रधानमंत्री लोकसभा
में बहुमत प्राप्त पार्टी का नेता होता है। लोकतांत्रिक रूप से जनता द्वारा चुनी गई सरकार का नेता होता है। भारत के प्रधानमंत्री की नियुक्ति
भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। प्रधानमंत्री भारत सरकार के
कार्यपालिका का प्रमुख होता है।
साथ ही सरकार के कार्यों को लेकर संसद के प्रति जवाबदेह होता है।
प्रधानमंत्री का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। प्रधानमंत्री को हमेशा लोकसभा में बहुमत बनाए रखना होता है। अगर
राष्ट्रपति द्वारा निर्धारित बहुमत नहीं मिलता तो सरकार गिर जाती
है। प्रधानमंत्री को अपना पद मिलते ही 6 माह के अन्दर संसद में सदस्यता लेनी
पड़ती है।
भारत के सभी प्रधानमंत्रियों की लिस्ट
सूची | प्रधानमंत्री का नाम | कार्यकाल |
---|---|---|
1. | जवाहर लाल नेहरू(Jawahar Lal Nehru) | 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 |
2. | गुलजारी लाल नंदा(Guljari Lal Nanda) | 27 मई 1964 से 9 जून 1964 मात्र 13 दिन |
3. | लाल बहादुर शास्त्री(Lal Bahadur Sastri) | 9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966 |
4. | गुलज़ारी लाल नंदा(Gulzari Lal Nanada) | दूसरी बार,11 जनवरी 1966 से 24 जनवरी 1966 |
5. | इंदिरा गांधी(Indira Gandhi) | 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 |
6. | मोरारजी देसाई(Moraraji Desai) | 24 मार्च 1977 से 28 जूलाई 1979 |
7. | चौधरी चरण सिंह(Charan Singh) | 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 |
8. | इन्दिरा गांधी(Indira gandhi) | दूसरी बार, 14 जनवरी 1980 से 31 अक्टूबर 1984 |
9. | राजीव गांधी(Rajiv Gandhi) | 31 अक्टूबर 1984 से 2 दिसम्बर 1989 |
10. | वी पी सिंह(V.P Singh) | 2 दिसम्बर 1989 से 10 नवम्बर 1990 |
11. | चंद्रशेखर(Chandra Shekhar) | 10 नवंबर 1990 से 21 जून 1991 |
12. | P. V नरसिम्हा राव(Narsimha Rao) | 21 जून 1991 से 16 मई 1996 |
13. | अटलबिहारी बाजपाई जी | 16 मई 1996 से 1 जून 1996 |
14. | H.D देव गौड़ा | 1 जून 1996 से 21 अप्रैल 1997 |
15. | इंद्र कुमार गुजराल(Indra Kr Gujral) | 21 अप्रैल 1997 से 19 मार्च 1998 |
16. | अटल बिहारी बाजपाई जी | दूसरी बार, 19 मार्च 1998 से 22 मई 2004 |
17. | डॉ मन मोहन सिंह | 22 मई 2004 से 26 मई 2014 |
18. | श्री नरेंद्र मोदी | 26 मई 2014 से अब तक |
1. पंडित जवाहर लाल नेहरू (Jawahar Lal Nehru)
भारत के सर्वप्रथम प्रधानमंत्री के रुप में पंडित जवाहरलाल नेहरू थे। जो 15
अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक प्रधानमंत्री के पद पर रहे। जो 16 साल 286 दिन
तक प्रधानमंत्री पद पर रहे। वह भारत में पधानमंत्री के पद पर सबसे अधिक समय
तक रहे। पंडित जवाहरलाल नेहरु को आधुनिक भारत का निर्माता और शिल्पकार की
संज्ञा दी जाती है। 27 मई 1964 को प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए इनकी मृत्यु
हो गई।
2. गुलजारी लाल नंदा (Gulzari Lal Nanda)
जवाहर लाल नेहरू की मृत्यु होने के बाद गुलजारी लाल नंदा को भारत का पहला
कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाया गया। भारत आजाद होने के बाद उन्होंने 1947 में
इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस की स्थापना की थी। जो सबसे कम समय तक
प्रधानमंत्री रहे। गुलजारी लाल नंदा महज 27 मई 1964 से 9 जून 1964 तक 13 दिन
प्रधानमंत्री के पद पर रहे। गुलजार लाल नंदा 1960 से 1963 तक भारत के योजना
आयोग के उपाध्यक्ष भी रहे।
3. लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri)
लाल बहादुर शास्त्री
9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966, 1 वर्ष 216 दिन तक भारत के दुसरे
प्रधानमंत्री पद पर रहे। पद पर रहते हुए इनकी भी मृत्यु हो गई थी। लाल
बहादुर शास्त्री ने 1965 में भारत पाकिस्तान युद्ध के समय "जय जवान जय
किसान" का नारा दिया था। साथ ही ताशकंद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री
अयूब खान के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए 10 जनवरी 1966 को ताशकंद
समझौता किया था।
11 जनवरी 1966 को लाल बहादुर शास्त्री प्रधाममंत्री पद पर रहते हुए
मृत्यु हो गई। लाल बहादुर शास्त्री भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे
जिन्हें मरने के बाद भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
4. गुलजारी लाल नंदा (Gulzari Lal Nanda)
लाल बहादुर शास्त्री की अचानक मृत्यू हो जाने के बाद फिर से गुलजारी लाल
नंदा को भारत का कार्यवाहक प्रधानमंत्री 11 जनवरी 1966 से 24 जनवरी 1966 तक
मात्र 13 दिन के लिए बनाया गया।
5. इंदिरा गांधी (Indira Gandhi)
इन्दिरा गांधी प्रियदर्शनी के नाम से भी जानी जाती है। यह भारत की पहली
महिला प्रधानमंत्री है। इंदिरा गांधी राज्य सभा से चुने जानें वाली प्रथम
महिला प्रधानमंत्री थी भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के
बाद सबसे अधिक समय तक पद पर रहने वाली प्रधानमंत्री थी। जो 24 जनवरी 1966 से
25 मार्च 1977 यानी 11 साल 59 दिन तक प्रधानमंत्री पद पर रही।
इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए काफी कार्य किए 19 जुलाई 1969 को बैंकों का राष्ट्रीयकरण इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान हुआ।
पहला परमाणु परीक्षण 18 मई 1974 को पोखरण में इन्ही के कार्यकाल में पूरा
किया गया था। भारत में आपातकाल इंदिरा गांधी के कार्यकाल में की लागू किया
गया था।
6. मोरारजी देसाई (Morarji Desai)
24 मार्च 1977 से 28 जुलाई 1979, यानी 2 साल 126 दिन तक भारत के
प्रधानमंत्री पद पर रहे। यह सबसे वृद्ध 81 वर्ष के प्रधानमंत्री थे। मोरारजी
देसाई इस्तीफा देने वाले पहले प्रधानमंत्री थे। वह भारत के एक मात्र
प्रधानमंत्री हैं जिन्हें भारत और पाकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न और
निशान ए पाकिस्तान से समानित किया गया था। मोरारजी देसाई पहले प्रधानमंत्री
थे जो कांग्रेस पार्टी की वजाए भारतीय जनता पार्टी से थे।
7. चौधरी चरण सिंह (Chaudhari Charan Singh)
चौधरी चरण सिंह 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 यानी 170 दिन तक
प्रधानमंत्री पद पर रहे। वह अकेले ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने संसद का
सामना नही किया। चौधरी चरण सिंह भारतीय जनता पार्टी से थे। इन्हें किसानों
का मसीहा के रूप में जाना जाता था। इनकी समाधि स्थल को "किसान घाट" की नाम
से जाना जाता है। 2008 में चौधरी चरण सिंह के नाम पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ
में स्थित हवाई अड्डे का नाम चौधरी चरण सिंह अंतराष्ट्रीय हवाई
अड्डे नाम दिया गया था।
8. इंदिरा गांधी (Indira Gandhi)
चौधरी चरण सिंह के बाद प्रधानमंत्री पद के लिए दूसरी बार इंदिरा गांधी को
चुना गया जो 14 जनवरी 1980 से 31 अक्टूबर 1984 यानी 4 साल 291 दिन तक
प्रधानमंत्री पद पर रही। ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद उनकी हत्या कर दी
गई।
9. राजीव गांधी (Rajiv Gandhi)
इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए राजीव गांधी
को चुना गया। जो 31 अक्टूबर 1984 से 2 दिसंबर 1989 यानी 5 साल 32 दिन तक
प्रधानमंत्री पद पर रहे। यह भारत के सबसे युवा 40 साल की उम्र में
प्रधानमंत्री बने। राजीव गांधी की स्मृति में 20 अगस्त को सदभावना दिवस के
रूप में मनाया जाता है। राजीव गांधी को भारत रत्न और इंदिरा गांधी शांति
पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
10. विश्वनाथ प्रताप सिंह (V.P Singh)
2 दिसंबर 1989 से 10 नवंबर 1990, यानी 343 दिन तक प्रधानमंत्री पद पर रहे।
ये भारत के 8 वे प्रधानमंत्री थे। वह पहले प्रधानमंत्री है जिन्होंने
अविश्वास प्रस्ताव पारित होने से पद छोड़ा था। विश्वनाथ प्रताप सिंह ने भारत
में पिछड़ी जातियों के सुधार के लिए बहुत से कार्य किए थे।
11. चंद्रशेखर (Chandra Shekhar)
चंद्र शेखर समाजवादी जनता पार्टी के नेता थे यह 10 नवंबर 1990 से 21 जून
1991 यानी 223 दिन तक भारत के प्रधानमंत्री के पद पर रहे। वे भारत के 9 वें
प्रधानमंत्री थे। भारत में अपातकाल के दौरान इन्होने एक डायरी लिखी थी जो
मेरी जेल डायरी नाम से प्रकाशित हुई।
12. पी.वी नरसिम्हा राव (P.V Narasimha Rao)
दक्षिण भारत से पहले प्रधानमंत्री के रुप में चुने गए। इनका कार्यकाल 21 जून
1991 से लेकर 16 मई 1996 यानी 4 साल 330 दिन तक रहा। यह भारत के 10 वें
प्रधानमंत्री थे। इनके कार्यकाल में लाइसेंस राज और भारतीय अर्थनीति में
खुलापन आरंभ हुआ।
13. अटल बिहारी वाजपेई (Atal Bihari Vajpayee)
अटल बिहारी वाजपेई एक नेता के साथ साथ लेखक और कवि भी थे। इनकी प्रमुख
रचनाएं संसद के तीन दशरथ, मृत्यू या हत्या है। 16 मई 1996 से 1 जून 1996,
यानी 16 दिन तक रहा। लेकिन बाद में केवल एक वोट से सरकार गिर गई थी।
14. एच.डी. देव गौड़ा (H.D Deve Gowda)
H.D देव गौड़ा जनता दल से जुड़े हुए थे इनका कार्यकाल 1 जून 1996 से 21
अप्रैल 1997, यानी 324 दिन तक रहा। एच.डी. देव गौड़ा कर्नाटक के
मुख्यमंत्री भी रह चुके है।
15. इंद्र कुमार गुजराल (Indra Kumar Gujral)
भारत के 13 वे प्रधानमंत्री थे। यह भारत छोड़ो आंदोलन के समय जेल भी जा चुके
थे। इनका कार्यकाल 21 अप्रैल 1997 से 19 मार्च 1998 यानी 332 दिन तक
रहा।
16. अटल बिहारी वाजपेई (Atal Bihari Vajpayee)
अटल बिहारी वाजपेई दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनें इस बार वह पहले गैर
कांग्रेसी नेता थे जिन्होंने प्रधानमंत्री पद रहते हुए 6 साल 64 दिन का
कार्यकाल पूरा किया जो 19 मार्च 1998 से 22 मई 2004 तक प्रधानमंत्री पद पर
रहे। कारगिल युद्ध इन्हीं के कार्यकाल में हुआ था। अटल बिहारी वाजपेई ने
दिल्ली से लाहौर तक बस सेवा शुरू की थी।
17. डॉ मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh)
भारत के प्रथम सिख प्रधानमंत्री थे। इनका कार्यकाल 22 मई 2004 से 26 मई
2014, यानी 10 साल 2 दिन रहा यह दो पंचवर्षीय प्रधानमंत्री पद पर रहे।
18. नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)
भारत के 15 वे प्रधानमंत्री पद के रूप में नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को
शपथ ग्रहण कि थी। वह दुसरे गुजराती प्रधानमंत्री है। इससे पहले वह गुजरात के
मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। और चौथे प्रधानमंत्री हैं जो लगातार दूसरा
पंचवर्षीय कार्यकाल पूरा करेंगे।
FAQs
Q:1 भारत में अब तक कुल कितने प्रधान मंत्री बने है?
भारत आजाद होने के बाद अब तक कुल 15 प्रधानमंत्री रह चुके है।
Q:2 भारत के 15 वें प्रधानमंत्री कौन है?
भारत के 15 वें प्रधानमंत्री पद के रूप में 26 मई 2014 को भारतीय जनता
पार्टी से जुड़े नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण किया
था।
Q:3 भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री कौन है?
भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी है।
निष्कर्ष
आशा है लेख को पढ़ कर आप जान गए होंगे कि भारत में अब तक कुल कितने प्रधानमंत्री बने हैं। इस लेख
में Bharat Ke Pradhan Mantri Ki List को विस्तार पूर्वक बताया है। यदि
यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो शेयर जरूर कीजिए।