Bhindi Recipe in Hindi,चटपटी भिंडी फिंगर

अगर भिंडी खा कर बोर हो गए हैं तो इस लेख में आपको भिंडी बनाने का अलग तरीका बताएंगे Bhindi Recipe in Hindi इसमें आप भिंडी को स्नैक्स में खा सकते हैं। घर में अकसर भिंडी आने से बच्चें खाना पसंद नही करते तो आप भिंडी को अलग तरह से बना सकते हैं। आपने आलू फिंगर तो जरूर खाया होगा जो खाने में बहुत ही चटपटा और स्वादिष्ट लगती है। उसी तरह आप अपने घर पर बच्चों के लिए भिंडी फिंगर (Bhindi Finger) बना सकते हैं।

Bhindi Recipe in Hindi

भिंडी फिंगर सामग्री - Bhindi Recipe in Hindi

भिंडी ताजी       : 250 ग्राम 

चावल का आटा : 2 टेबल स्पून 

धनिया पाउडर   : 1/2 टेबल स्पून 

बेसन               : 2 टेबल स्पून 

नमक               : स्वादानुसार 

जीरा पाउडर      : 1/2 टेबल स्पून 

मिर्ची पाउडर      : 1/2 टेबल स्पून 

अमचूर पाउडर   : 1/2 टेबल स्पून 

तेल फ्राई करने के लिए 


भिंडी फिंगर बनाने का तरीका - Bindi Recipe in Hindi 

1. सबसे पहले बाजार से भिंडी को लाकर पानी से अच्छी तरह धो लीजिए।

2. इसके बाद भिंडी के ऊपर वाले भाग को चाकू से काट कर अलग कर लिजिए। भिंडी को बीच से काटते हुए सारे बीज निकाल लीजिए।

3. Bhindi को लंबाई में काटते हुए फिंगर की लंबाई में काट लीजिए। अब इस कटी हुई भिंडी में चावल का आटा, बेसन का आटा, नमक स्वादानुसार, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, मिर्ची पाउडर, अमचूर पाउडर आदि सभी को को अच्छे से मिला लीजिए।

4. आप चाहे तो भिंडी में हल्का सा पानी के छींटे मार लिजिए ताकि भिंडी में सभी Ingredients भिंडी में लग जाए।

5. अब आप कढ़ाई में तेल डालकर गरम कर लिजिए और भिंडी को थोड़ा थोड़ा करके फ्राई कर लिजिए।

6. अब आपकी भिंडी फिंगर बन कर तैयार है। इसे आप चटनी या सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं। ऊपर से आप नींबू या धनिया डाल सकते हैं। यह स्वाद को कई गुना कर देगा।

निष्कर्ष 

लेख में Bhindi Recipe in Hindi में अलग तरह से बनाना बताया है।जो भिंडी फिंगर है। आप चाहे तो अपने घर पर इस बना सकते हैं। और बच्चों को घर पर बना कर खिला सकते हैं। अगर यह रेसिपी अच्छी लगी है तो शेयर जरूर कीजिए। कोई सवाल है तो कॉमेंट्स कर पूछ सकते हैं।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url