दस्त रोकने के घरेलू उपाय | Loose Motion Home Remedies in Hindi

अकसर गलत खानपान के कारण कई बार पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है जिससे हमारे पेट में संक्रमण (Infection) हो जाता है। पेट में संक्रमण हो जाने से हमारा पेट खराब हो जाता है। जिस कारण बार बार मोशन (Loose Motion) आने लगते है। दस्त (Diarrhea) आम समस्या है यह किसी को भी हो सकती है। मोशन आने से स्वास्थ खराब हो जाता है। मोशन होने कारण कमजोरी महसूस होने लगती है। जिस वजह से दैनिक जीवन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यदि आपको भी दस्त लग गए है तो आपको इस लेख में दस्त लगने के घरेलू उपचार (Loose Motion Home Remedies in Hindi) के बारे में जानकारी देंगे

अकसर हमारे घर में किसी को भी दस्त लग जाने पर दादी और नानी नुस्खे बता देती थी। घरेलू नुस्खे के उपचार से दस्त ठीक हो जाते थे। हम आपको ऐसे ही घरेलू नुस्खे के बारे में जानकारी देंगे जो आपके रसोई में आसानी से मिल जायेंगे।

Loose Motion Home Remedies in Hindi

दस्त लग जाने से शरीर में पानी की कमी (Dyhydration) हो जाती है। जिससे रोगी को बहुत ज्यादा प्यास लगने लगती है। अगर समय से दस्त का इलाज न किय जाए तो आपको हॉस्पिटल (Hospital) में जाने की नौबत आ सकती है इसलिए इस लेख में दस्त लगने के घरेलू उपचार (Loose Motion Home Remedies in Hindi) में जानकारी देंगे।


दस्त लगने के घरेलू उपचार | Loose Motion Home Remedies in Hindi


बहुत से लोग है तो लूज मोशन Loose Motion होते ही अंग्रेजी दवाई खाने लगते है। ऐसे में उन्हें अंग्रजी दवा खानें से बचना चाहिए और अंग्रेजी दवा की जगह आयुर्वेद नुस्खों को आजमाना चाहिए। अधिकांश लोग दस्त रोकने के घरेलू उपाय (Loose Motion Home Remedies in Hindi) के बारे में नही जानते होंगे। आयुर्वेद में दस्त (Diarrhea) रोकने के बहुत से घरेलू उपाय है। जिनका इस्तेमाल करके आप दस्त को सही कर सकते है।


दस्त के प्रकार (Types of Motion in Hindi)

लूज मोशन दो प्रकार के होते है। पहला एक्यूट Diarrhea जो नॉर्मल 1 से 2 दिनों तक रहता है। दूसरा क्रोनिक डायरिया (Chronic Diarrhea) है जो दो से ज्यादा दिनों तक रहता है। क्रोनिक डायरिया में दस्त के कारण रोगी बहुत ही ज्यादा कमजोर हो जाता है। ऐसी स्थित में तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।


लूज मोशन के लक्षण - Symptoms of Diarrhea

  1. दिन में 3 बार से अधिक शौचालय जाना
  2. पेट में दर्द और ऐठन
  3. अगर विषाणु (Virus) या जीवाणु (Bacteria) के कारण मोशन हुआ है तो ऐसी स्थिति में बुखार और ठंड लग सकती है जिससे शरीर में दर्द की समस्या हो सकती है।
  4. संक्रमण के कारण पेट में  मरोड़ होना आम बात होती है।


दस्त होने के कारण कारण (Loose Motion Couses in Hindi )

  1. ज्यादा मसालेदार भोजन का सेवन करना। यदि आप अधिक तेल मिर्च मसाले भोजन का सेवन करते है तो दस्त लग सकते है।
  2. बरसात में दूषित पानी का सेवन करने से जब पाचन क्रिया में संक्रमण हो जाता है तब दस्त लगने की संभावना बढ़ सकती है।
  3. फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) खुले बाजार में बिकने वाली चीजे जैसे जलेबी,मिठाई,समोसा,बर्गर, आदि चीजों का सेवन करने से दस्त होने की संभावना रहती है।
  4. ठंडा बासी खाना खाने से दस्त होने का चांस Chance रहता है।
  5. सर्दियों के समय ठंड लग जाना।दस्त का कारण बन सकता है।


दस्त के घरेलू उपचार (Loose Motion Home Remedies)


1. पानी

शरीर में पानी की कमी न होने दें । मोशन आने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा पानी पीए। दिन में कम से कम 8 गिलास या 4 लीटर पानी पीना चाहिए। शरीर में पानी की कमी न हो इसलिए फलों का जूस भी लिया जा सकता है। आप चाहे तो नारियल का पानी , नींबू पानी या नमक चीनी का घोल ORS का घोल ले सकते है।


2. धनिया

दस्त को रोकने का घरेलू उपाय धनिया है। यदि धनिया के पानी को पिया जाए तो यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। क्योंकि दस्त होने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। धनिया का पानी बनाने के लिए 1 लीटर पानी में 1 चमच खड़ा धनिया उबाल ले जब पानी आधा रह जाए तो उतार ले, ठंडा हो जाने पर छान कर थोड़ी थोड़ी देर के बाद मरीज को पिलाते रहना चाहिए।


3. नारियल पानी

दस्त में नारियल पानी का सेवन करना चाहिए।क्योंकि नारियल पानी में पोटैशियम (Potassium) और सोडियम (Sodium)जैसे इलेक्ट्रोलाइट होते है।जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स (Electrolytes) के संतुलन को बनाए रखता है।लूज मोशन के कारण आई पानी की कमी को नारियल पानी पूरा करता है।


4. केला

मोशन के दौरान केले का सेवन बहुत ही फायदेमंद है। केले में मौजूद पेक्टिन पेट को बांधने का काम करता है। केले में पोटैशियम (Potassium) काफी मात्रा में पाया जाता है। पोटैशियम इलेक्ट्रोलाइट की कमी को पूरा करता है। जिससे दस्त को कंट्रोल कर सकते है। केला खाना शरीर के लिए अच्छा रहता है।


5. दही का सेवन

यदि आपको मोशन के साथ पेट में दर्द हो रहा है तो आपको दही का सेवन फायदेमंद रहेगा। दही में मौजूद बैक्टीरिया संतुलन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।


6. जीरा का सेवन

मोशन में जीरा का सेवन फायदेमंद है। जीरा जो की हमारे किचन में मिल जायेगा। जीरे को किसी तवा में भून लें।भुने हुए जीरे को चबा चबा कर खाए लूज मोशन में राहत मिलेगा।


7. बेल का उपयोग

Loose motions में पका हुआ बेल बहुत फायदेमंद है। पके हुए बेल का गुदा एक चम्मच और एक कप दही के साथ मिलाकर लेने से दस्त में आराम मिलता है।


8. पपीता

दस्त में पपीता खाने से दस्त के मरीज को आराम मिलता है। इसलिए दस्त में पपीता खाने के सलाह दी जाती है।


9. चीनी का सेवन

दस्त में चीनी का सेवन फायदेमंद है। एक गिलास पानी में एक छोटा चम्मच चीनी को मिला दे साथ ही आधा चम्मच नमक और एक कटा हुआ नींबू निचोड़ कर सरबत बना कर पीए दस्त में आराम मिलेगा ।


दस्त में क्या खाना चाहिए

1. दस्त के दौरान हल्के भोजन करना चाहिए जिससे भोजन पच सके।क्योंकि भोजन को पचाने में पाचन क्रिया को अधिक काम करना पड़ता है।

2. दस्त लग जाने पर दलिया, मूंग की दाल,दही ,सूप, छांछ, मसूर की दाल, खिचड़ी,आदि हल्के भोजन का सेवन करना चाहिए।

3. पानी का सेवन अधिक मात्रा में करे। शरीर में पानी की कमी न होने दे।

4.मसालेदार खाने से परहेज करे। जैसे पिज्जा समोसा,मोमोज,चिप्स, आदि का सेवन बिलकुल न करे।

5. पानी को उबाल कर पीए।

6. बासी खाना नही खाना चाहिए।

7. कोल्ड ड्रिंक,या शराब जैसे पदार्थो का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए।

8. मैदा से बनी चीजों को नही खाना चाहिए,जैसे समोसा, मोमोज, आदि।

9. डायरिया के दौरान शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसे बचने के लिए ओ आर एस का घोल पीना चाहिए।


दस्त लग जाने पर Lifestyle कैसी होनी चाहिए (Prevention Tips For Loose Motion)


1. शराब  का सेवन नहीं करना चाहिए।

2. दस्त लग जाने पर फिजिकल एक्सरसाइज नही करनी चाहिए

3. धूम्रपान नहीं करना चाहिए।

4. खाना खाने के बाद कुछ देर टहलना चाहिए।

5. खाना खाने से पहले हाथो को साबुन से अच्छी तरह धूल कर ही भोजन करना चाहिए।

6. दस्त लग जाने पर रोगी को आराम करना चाहिए ।

7. दस्त लग जाने पर मरीज को अलग कमरे में लेटना चाहिए। जिससे साफ सफाई का बेहद ध्यान रख सके।


सुझाव

यदि आपको बार बार मोशन आ रहे है। तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे लेख के बताए गए नुस्खे केवल सामान्य सूचना के लिए है।इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नही लिया जाना चाहिए। घरेलू उपायों को आजमाने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर ले।


FAQs

1. लूज मोशन क्या होता है?

लूज मोशन को दस्त भी कहते है। इस स्थित में मरीज को शौच पतला होने लगता है। दस्त होने से मरीज को बार बार शौच जाना पड़ता है।

2. लूज मोशन में क्या खाना चाहिए?

लूज मोशन से दौरान पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है ऐसे में आपको हल्का भोजन करना चाहिए जैसे दलिया,मसूर की दाल ,मूंग की दाल ,और फलों का जूस,सूप, आदि।


निष्कर्ष

लेख को पढ़ कर आपको पता चल गया होगा की यदि दस्त आने लगे है तो दस्त लगने के घरेलू उपचार (Loose Motion Home Remedies in Hindi) क्या है। बताए गए नुस्खे को अजमा कर आप दस्त से छुटकारा पा सकते है। यदि आपको बहुत ज्यादा दस्त आ रहे है तो गंभीर समस्या हो सकती है। इसलिए डॉक्टर को दिखाना चाहिए। यदि यह जानकारी आपके काम आ सकी है तो आप इस पोस्ट को दूसरो तक शेयर करे ताकि दूसरे लोग भी दस्त के घरेलू उपचार को जान सके।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url