IndiGo Company Ka Malik Kaun Hai - जानिए इंडिगो का इतिहास

इस पोस्ट में आपको बताएंगे कि इंडिगो कंपनी का मालिक कौन है।
Indigo Company ka Malik Kaun Hai इस पोस्ट में इंडिगो एयरलाइंस से सम्बन्धित सभी जानकारी आपको दी जाएगी कि इंडिगो एयरलाइंस कंपनी का मालिक कौन है साथ ही इंडिगो कंपनी का इतिहास क्या है। कैसे भारत में इंडिगो एयरलाइंस कंपनी की शुरुवात हुई थी।

इंडिगो कंपनी का मालिक कौन है | Indigo Company Ka Malik Kaun hai


आपको बता रहे है की indigo Company Ka Malik Kaun Hai इंडिगो एयरलाइंस कंपनी जिसके मालिक इंटरग्लोब इंटरप्राइज के राहुल भाटिया जो दिल्ली के रहने वाले है और राकेश गंगवाल जी जो की यूनाइटेड स्टेट्स में रहने वाले अप्रवासी भारतीय हैं। इस कम्पनी की स्थापना 2006 में निजी कंपनी के रूप में हुई थी। इसका मुख्यालय हरियाणा के गुरुग्राम में है। इंडिगो कंपनी का जनवरी 2023 के अनुसार 54.6%  डोमेस्टिक शेयर मार्केट में हिस्सेदारी है। इंडिगो कंपनी के पूर्व CEO रोनो दत्ता थे जो 30 सितंबर 2022 को रिटायर हो चुके है। अब नए सीईओ पीटर एल्बर्स है। जिनका एविएशन में 30 साल का अनुभव है।


इंडिगो कंपनी का इतिहास - History Of IndiGo Company


इंडिगो कंपनी के पहले विमान की खरीदारी 27 जुलाई 2006 में हुईं थी। इंडिगो एयरलाइंस कंपनी भारत में रोजाना लगभग 1500 उड़ाने संचालित करती है। इंडिगो को 2011 में अंतराष्ट्रीय उड़ान के लिए लाइसेंस दिया गया था। इंडिगो की पहली अंतराष्ट्रीय उड़ान सेवा सितंबर 2011 में New Delhi से दुबई के लिए संचालित की गई थी। यह कंपनी भारत की कम लागत वाली एयरलाइंस कंपनी है जो रोजाना लगभग पूरे भारत में 1500 उड़ाने संचालित करती है।

इंडिगो का प्राथमिक केंद्र इन्दिरा गांधी इंटरनेशन एयरपोर्ट नई दिल्ली है। इसके अलावा इंडिगो के बेस बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, और मुंबई में है। इंडिगो के पास A320 CEO, ATR 72-600, NEO, और A 321 NEO जैसेविमान है। आज इंडिगो एयरलाइंस कंपनी भारत के ज्यादातर शहरो में सुविधा उपलब्ध कराती है। इंडिगो में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या लगभग 26164 है।


इंडिगो में यात्रा कैसे करें - How To Travel with IndiGo

Indigo Airlines कम कीमत वाली यात्री सेवा उपलब्ध कराती है। इंडिगो कंपनी में केवल इकोनॉमी क्लास की यात्रा की सुविधा उपलब्ध है। इसमें यात्रा करने पर मुक्त भोजन और कोई मनोरंजन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसमें यात्रा करने पर यात्रियों के पढ़ने के लिए Hello 6E पत्रिका उपलब्ध रहती है। यह इंडिगो द्वारा प्रकाशित पत्रिका है। इसके आलावा यदि आप इंडिगो एयरलाइंस में सफर करने पर आप अलग से पैसे देकर खानें का लुफ्त उठा सकते हैं। इंडिगो एयरलाइंस कंपनी ने सितंबर 2019 में SonyLiv के साथ गठजोड़ किया था। जिसके माध्यम से यात्रियों को सफर के दौरान एयरपोर्ट पर मनोरंजन प्रदान करता है।

इंडिगो में यात्रा करने के लिए आप इंडिगो एयरलाइंस कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं। साथ ही इंडिगो कंपनी के मोबाईल ऐप्स के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं। डोमेस्टिक यात्रा करने के लिए वीजा या पासपोर्ट की जरूरत नहीं होती। लेकिन यदि आप भारत में यात्रा करने के दौरान आपके पास भारत सरकार द्वारा जारी वैद्य आईडी प्रूफ होना चाहिए।


FAQs


इंडिगो का मुख्यालय कहां है?

इंडिगो कंपनी का मुख्यालय हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित है। >

इंडिगो एयरलाइंस के सीईओ कौन है?
इंडिगो एयरलाइंस के सीईओ पीटर एल्बर्स सितंबर 2022 को मुख्य कार्यपालक का पद संभाल लिया है जिन्होंने रोनो दत्ता की जगह ली है।

इंडिगो की स्थापना कब हुई थी?

इंडिगो की स्थापना अगस्त 2006 में राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल जी के द्वारा की गई थी।

इंडिगो का मालिक कौन है?

इंडिगो एयरलाइंस कंपनी के मालिक राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल जी हैं।


निष्कर्ष

लेख में आपको मैंने बताया है कि इंडिगो कंपनी का मलिक कौन है - IndiGo Company Ka Malik Kaun Hai साथ ही यह भी बताया है। की इंडिगो कंपनी की शुरुवात कैसे हुई। और क्या है इंडिगो एयरलाइंस कंपनी का इतिहास।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url