Bukhar Ke Liye Gharelu Upay - 6 घरेलू उपाय बुखार में राहत पाने के लिए

बुखार सर्दी जुकाम और बदलते मौसम में आना आम
बात है। ऐसे में अगर तेज बुखार आ जाता है। तो लोग परेशान हो जाते हैं। बुखार कई कारणों से आ सकता है। जैसे फ्लू, कोरोना, खांसी जुकाम आदि। तो इस लेख में आपको बताएंगे कि Bukhar Ke Liye Gharelu Upay क्या है। जिनको अपनाकर आप बुखार से राहत पा सकते हैं।

Bukhar Ke Liye Gharelu Upay

बुखार में तुरंत इलाज की जरूरत होती है। बुखार का इलाज अंग्रेजी दवाओं और घरेलू उपचार से किया जाता है। अगर आपको बहुत तेज बुखार आ रहा है और Bukhar Ke Liye Gharelu Upay से ठीक नहीं हो रहा है। तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। यदि आप अंग्रेजी दवा नही खाना चाहते तो आप डॉक्टर की परामर्श से बुखार के घरेलू नुस्खे इस्तेमाल कर सकते हैं।

Bukhar Ke Liye Gharelu Upay

बुखार का इलाज क्या है?


बुखार क्यों आता है?

शरीर का तापमान सामान्य से जब अधिक हो जाता है। तो इसे बुखार कहा जाता है। बुखार आने का कारण होता है हमारे शरीर का डिफेंस मैकेनिज्म एक्टिव हो जाता है। जब हमारे शरीर में कोई वायरस या बैक्टीरिया प्रवेश करता है। वैसे ही हमारे शरीरका तापमान बढ़ जाता है। क्योंकि हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता उस वायरस या बैक्टीरिया से लड़ने लगती है।

हमारे शरीर का सामान्य तापमान 98.6 डिग्री फारेनहाइट या 37° सेल्सियस होता है। जब कोई वायरस बॉडी में प्रवेश करता है तो बुखार आ जाता है तो यह तापमान बढ़ जाता हैं। यदि बुखार 104 डिग्री फारेनहाइट या 40° सेल्सियस से अधिक हो जाए तो यह खतरनाक हो सकता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

बुखार के लक्षण क्या हैं? Symptoms of Fever


1. शरीर का तापमान सामान्य से अधिक बढ़ जाना

2. बुखार के साथ ठंड लगना

3. सिर में तेज दर्द होना

4. हाथ पैर टूटना

5. कमजोरी महसूस होना

6. हाथों और पैरों की मांसपेशियों में दर्द होना

7. अत्यधिक पसीना आना 


Bukhar ke liye Gharelu Upay

बुखार आने पर आप घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते है। घरेलू उपाय भी बहुत कारगर साबित हो जाते हैं। यदि आपको हल्का बुखार है तो आप डॉक्टर की सलाह से घरेलू उपचार कर सकते हैं। इसमें कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते हैं।


आराम करें

बुखार के दौरान आपको आराम करना चाहिए। क्योंकि बुखार के दौरान शरीर बहुत कमजोर हो जाता है। ऐसे में शरीर को ऊर्जा की जरूरत होती है। जैसे ही हमारे शरीर का तापमान बढ़ जाता है। वैसे ही हमे बुखार महसूस होने लगता है। और थकान महसूस होने
लगती है। इसलिए बॉडी को रिकवर होने के लिए आराम बहुत जरूरी है।


पानी की पट्टी

बुखार उतारने का यह रामबाण इलाज है। जो अकसर लोगों द्वारा उपचार में लाया जाता है। बुखार आने पर हमारा शरीर काम नही करने लगता और कोई दवा खाते हैं तो उसका असर बहुत धीमे होता है, ऐसे में कपड़े को पानी में भिगो कर उसकी पट्टी बना कर
माथे में रखना चाहिए। इससे बुखार बहुत जल्दी उतरता है। कपड़े की पट्टी को ठंडे पानी में भिगो कर हर 15 मिनट पर चेंज करते रहे। बुखार में आराम मिलेगा और बुखार उतर जायेगा।


पानी का सेवन

बुखार के दौरान पानी का अधिक से अधिक मात्रा में सेवन करना चाहिए। क्योंकि तेज बुखार आने से शरीर में पसीना बहुत आता है। ऐसे में शरीर डिहाइड्रेशन हो जाता है। इसीलिए शरीर हो हाइड्रेट रखें। पानी का सेवन करने से शरीर का तापमान कंट्रोल होता है। पानी पीने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ टॉक्सिंस निकल जाते हैं। पेय पदार्थ के रूप के आप पानी, संतरे का जूस, नारियल पानी, सूप आदि पी सकते हैं

तुलसी(Basil) का उपयोग

तुलसी एक तरह से जड़ी बूटी का काम करती है। यह औषधीय गुणों से भरपूर है। यह बुखार में एंटीबायोटिक का काम करती है। बुखार में तुलसी की पत्तियों की चाय बना कर पीने से बुखार में आराम मिलता है।


गिलोय का सेवन

बुखार के दौरान शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। और संक्रमण से लड़ना मुश्किल हो जाता है। तो ऐसे में गिलोय का सेवन बुखार में आराम देता है। गिलोय को कूट कर एक कप पानी में डालकर उबाल लें। और पानी को चाय की तरह पीए। बुखार में आराम मिलेगा।

हल्दी दूध का सेवन

हल्दी में एंटीवायरल, एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। हल्दी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। हल्दी का सेवन करने से  बुखार में आराम मिलता है। एक कप दूध को गरम कर के उसमे एक चम्मच हल्दी डालकर उबाल लें और गुन गुना पिए बुखार में आराम मिलता है।

बुखार में लाइफ स्टाइल


1. धूम्र पान का सेवन त्याग दे यह हेल्थ के लिए हानिकारक है

2. ज्यादा से ज्यादा आराम करें

3. खाने में हरी पत्ते दार सब्जियों का सेवन करें

4. डिहाइड्रेशन से बचने के लिए जूस पिए

5. हाथों को सैनिटाइजर से साफ करते रहें

6. वायरस वाले बुखार में मास्क पहन कर रखे

7. खांसते या छींकते समय हाथ से मुंह ढक लें

डिस्क्लेमर

लेख में बताए गए नुस्खे सिर्फ सामान्य सूचना हेतु हैं। इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में न ले। उपायों का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। यदि आपको बुखार बहुत तेज आ रहा है कम नही हो रहा है। तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं 


निष्कर्ष

लेख को पढ़ कर आप जान गए होंगे की Bukhar ke liye Gharelu Upay क्या हैं? बुखार में अच्छे से कपड़े पहन कर रखें Bukhar ka Gharelu ilaaj आप डॉक्टर की सलाह से इस्तेमाल कर सकते हैं।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url