Gas Agency kaise Khole - गैस एजेंसी कैसे खोलें?

अगर आप बेरोजगार हैं। और बिजनेस करने की सोच रहें हैं। और आपके दिमाग में कोई आइडिया नही आ रहा की कौन सा व्यापार शुरू किया जाए। तो इस लेख में हम आपको बताएंगे की Gas Agency kaise Khole. गैस एजेंसी की डिलरशिप लेकर आप अपना खुद का व्यापार शुरू कर सकते हैं। 

गैस एजेंसी का व्यापार काफ़ी फायदेमंद का रहता है। क्योंकि रसोई में गैस की डिमांड हमेशा बनी रहती है।  यह ऐसा व्यापार है। जो कभी बंद नहीं होने वाला। बहुत से लोग है। जो LPG Gas Agency का व्यापार कर अच्छा पैसा कमा रहे हैं। तो लेख में जानिए गैस एजेंसी कैसे खोलें? - Gas Agency kaise Khole

Gas Agency kaise Khole

गैस एजेंसी कैसे लें - Gas Agency kaise Khole

गैस एजेंसी लेने से पहले जान लीजिए की भारत में कितनी प्रमुख गैस एजेंसी है। भारत में काफी पुरानी LPG गैस सप्लाई करने वाली मुख्य तीन कंपनियां है। भारत गैस (Bharat Gas), इंडेन गैस (Indane Gas), एचपी गैस (HP Gas) आदि। इन कंपनियों के भारत में लाखों डिस्ट्रीब्यूटर हैं।

गैस एजेंसी का लाइसेंस बहुत आसानी से नहीं मिल पाता। गैस एजेंसी की डीलरशिप लेना बहुत ही कठिन होता है। साथ ही गैस एजेंसी लेने के लिए आपको काफी पैसों की जरूरत होती है। जो सिक्युरिटी मनी के रूप में कंपनी जमा करवाती हैं। साथ ही आपके पास बड़ा सा गोदाम होना चाहिए। और गैस के सभी सिक्युरिटी अरेंजमेंट होने चाहिए। 

गैस एजेंसी लेने पर आपकी लागत 15 लाख से 20 लाख तक पहुंची जायेगी। इसके लिए गैस एजेंसी डीलरशिप देने के लिए अख़बार में विज्ञापन देती हैं। आप समय समय पर गैस एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर देख सकते हैं। कंपनी के के विज्ञापन को जानने के लिए LPG Vitrak Chayan की वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं। और जब कंपनी गैस एजेंसी के लिए विज्ञापन निकाले आप देख सकते हैं।

सरकारी कंपनिया देती हैं डीलरशिप

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड जो की इंडेन गैस की डिस्ट्रीब्यूटरशिप देती है। भारत पेट्रोलियम, भारत गैस के लिए डिस्ट्रीब्यूटरशिप प्रदान करती है। साथ ही हिंदुस्तान पेट्रोलियम एचपी गैस के लिए डिस्ट्रीब्यूटरशिप देती है। कंपनिया चार क्षेत्र के आधार पर डीलरशिप देती हैं। (i) शहरी वितरक, (ii) R-Urban वितरक, (iii) ग्रामीण वितरक, (iv) दुर्गम क्षेत्रीय वितरक


गैस एजेंसी लेने से पहले ध्यान रखे

1. गैस एजेंसी लेने से पहले आपको इसके हानि और लाख दोनो को अच्छे से जान लेना चाहिए। कोई भी व्यापार करने से पहले उसके हर पहलू के बारे में जानना बहुत जरूरी होता है।  

2. गैस एजेंसी डीलरशिप लेने के लिए आपके पास 15 लाख से लेकर 20 लाख तक का बजट होना चाहिए। क्योंकि इसमें आपको गोदाम, बनाना पड़ेगा। जगह नही है। तो लेनी पड़ेगी।

3. एक आवेदक राज्य में कई जगह से आवेदन कर सकता है। परंतु उसके लिए उसे अलग अलग आवेदन करना होगा। साथ ही यदि लाईसेंस प्राप्त होता है तो  सिक्युरिटी मनी भी अलग अलग जमा करनी होगी।

4. गैस एजेंसी पर पैसा आपको कमीशन के रूप में मिलती है। इसमें महीने के हिसाब से वेतन नहीं दिया जाता। आपको प्रति सिलेंडर की बिक्री पर 65 रुपए कमीशन के रूप में मिलते है।


गैस एजेंसी का लाइसेंस कैसे बनता है?

गैस एजेंसी डीलरशिप देने के लिए समय समय पर विज्ञप्ति जारी करती रहती है। यदि आप गैस एजेंसी लेने के लिए इच्छुक हैं। तो विज्ञापन देख कर आवेदन कर सकते हैं। लेकिन गैस एजेंसी लेने से पहले आपको योग्यता पता होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए
10000 रुपए नॉन रिफंडेबल फीस देनी होगी। यदि आपको एजेंसी अलॉट नही होती तो आपके पैसे वापस नहीं होंगे।


आवेदन मिलने के बाद गैस एजेंसी आवेदन को चेक करती है। साथ ही सभी दस्तावेज को सही से चेक करती है। इसके बाद सभी आवेदक को इंटरव्यू के लिए बुलाती हैं। और आवेदकों से साक्षात्कार करती है। और बहुत सारे Criteria को ध्यान में रखते हुए। आवेदकों को नंबर दिए जाते है। 

इसके बाद रिजल्ट आता है। जिसके ज्यादा नंबर होते हैं। उसी को डीलरशिप के लिए चुन लिया जाता है। इसके बाद कंपनी आपके जगह का सर्वे करती है। यदि सब कुछ गैस एजेंसी के नियम शर्ते के मुताबिक होता है। तो कंपनी गैस का लाइसेंस जारी कर देती है। और सिक्यूरिटी धन राशि जमा करा कर आपके नाम पर गैस एजेंसी अलॉट कर देती हैं।


गैस एजेंसी के लिए योग्यता

1. आवेदन करने वाले की उम्र 21 साल से लेकर 60 साल के बीच होनी चाहिए।

2. आवेदन करने वाला पुरुष या महिला दोनो में से कोई भी हो सकता है।

3. आवेदक की न्यूनतम शक्षणिक योग्यता 10वी पास होना चाहिए।

4. आवेदन करने वाला भारत का नागरिक हो।

5. आवेदन करने वाले पर कोई मुकदमा या पुलिस केस नही होना चाहिए।

6. आवेदन करने वाले के पास गैस सिलेंडर रखने के लिए गोदाम होना चाहिए।

7. आवेदन करने वाला या आवेदक के परिवार का कोई भी सदस्य ऑयल मार्केटिंग कंपनी में कर्मचारी नहीं होना चाहिए।

8. भूतपूर्व सैनिक और फ्रीडम फाइटर के लिए गैस एजेंसी डीलरशिप लेने में छुट प्रदान की जाती है।


गैस के लिए आवेदन कैसे करें?

1. गैस एजेंसी लेने के लिए आपको सबसे पहले आवेदन करना होता है। आवेदन करने के लिए LPG Vitrak Chayan वेबसाइट पर जाए।

2. यदि आप रजिस्टर नही किया तो रजिस्टर करे। उसके लिए रजिस्टर बटन पर क्लिक कीजिए।

3. एक नया रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा। अपका नाम, जेंडर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, पता, और पासवर्ड आदि अभी जानकारी भर दीजिए। और Captcha Code भरकर Generate OTP पर क्लिक कीजिए।

4. इसके बाद मोबाइल पर OTP आ जायेगा उसे भरकर वेरीफाई कर लिजिए। इसके बाद आपका अकाउंट बन जायेगा एकाउंट बनने के बाद आप लॉगिन करके आवेदन कर सकते हैं। 


गैस एजेंसी आवेदन शुल्क कितना होता है?

आवेदन करते समय आवेदक से शुल्क लिया जाता है। जो नॉन रिफंडेबल होता है। यानी की यदि आपको लाइसेंस नहीं मिलता तो पैसे वापस नहीं किए जायेंगे।

आवेदन शुल्क हर वर्ग के लिए अलग निर्धारित किया गया है।


शहरी वितरक क्षेत्र हेतु

सामान्य वर्ग : 10000 रुपए

अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए  : 5000 रुपए             
   
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति : 3000 रुपए



ग्रामीण वितरक क्षेत्र हेतु

सामान्य वर्ग : 8000 रुपए                
                
अन्य पिछड़ा वर्ग  : 4000 रुपए             
                 

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति : 2500 रुपए


गैस एजेंसी खोलने में खर्च

आवेदन स्वीकार होने के बाद आपको सिक्योरिटी मनी के रूप में अपने सभी दस्तावेज के साथ 10 प्रतिशत सिक्युरिटी मनी जमा कराना पड़ेगा। रिजर्वेशन वाले आवेदकों के लिए सिक्योरिटी मनी थोड़ा  कम होता है।

इस सिक्योरिटी मनी में कोई ब्याज नही मिलता। शहरी क्षेत्रों के लिए सिक्योरिटी मनी 5 लाख रुपए तक होती है। साथ ही यदि
गांव क्षेत्र में डीलरशिप ले रहें है। तो धनराशि 4 लाख रुपए तक होती है। 

FAQs


1. गैस एजेंसी डीलरशिप की अवधि कितनी है?

गैस एजेंसी की डीलरशिप की अवधि कंपनी पर निर्भर करता है। भारत गैस और एचपी गैस कंपनी की डीलरशिप अवधि 10 वर्ष के लिए वैद्य रहती है। इसके बाद हर 5 साल बाद डीलरशिप को Renew करवाना होता है।


2. गैस एजेंसी में कितना प्रॉफिट होता है?

गैस एजेंसी में कमाई कमीशन के रूप में होती है। प्रत्येक सिलेंडर की बिक्री पर 65 रुपए मिलते है। इस तरह आप जितने सिलेंडर बिकेंगे उसी तरह कमीशन मिलेगा।

निष्कर्ष

आशा है लेख को पढ़ कर आप जान गए होंगे की गैस एजेंसी कैसे खोलें? - Gas Agency kaise Khole, गैस एजेंसी की डीलरशिप आवेदन करने से पहले इसके बारे में अच्छी तरह जान लीजिए। गैस एजेंसी के हानि लाभ आपको पता होना चाहिए।

साथ ही फर्जी लोगों से बच कर रहें जो यह दावा करते हैं कि वह गैस एजेंसी का लाइसेंस दिला देंगे। गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर किसी को पैसा न दें। फर्जी लोग बहुत सी फर्जी वेबसाइट के माध्यम से लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हैं। आप को इस तरह की फर्जी वेबसाइट से दूर रहना है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url