Passport Kaise Banaye - भारत में पासपोर्ट कैसे बनाएं

भारत का कोई भी नागरिक जो विदेश की यात्रा करना चाहता है। उसके पास Valid पासपोर्ट होना जरूरी है। पासपोर्ट ऐक्ट 1967 के अनुसार भारत सरकार अलग अलग पासपोर्ट जारी करती है। जिसमें आर्डिनरी पासपोर्ट, ऑफिशियल पासपोर्ट, डिप्लोमेटिक पासपोर्ट, आदि शामिल हैं। पासपोर्ट तभी बन पाता है। जब मांगे गए डॉक्यूमेंट्स सही हों। इस लेख में आपको बताएंगे कि भारत में ऑनलाइन Passport Kaise Banaye.


भारत में ऑनलाइन पासपोर्ट कैसे बनाएं - Passport Kaise Banaye

भारत में पहले पासपोर्ट आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत ही जटिल थी। पहले आपको पासपोर्ट कार्यालय जाना होता था। जहा पर लम्बी लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था। लेकिन आज के समय यदि आप पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं। तो घर बैठे ऑनलाइन पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। पासपोर्ट ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। इसे आप मोबाइल या लैपटॉप, या फिर कंप्यूटर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Passport Kaise Banaye

आप चाहें तो "mPassport Seva" का Android Apps अपने मोबाइल में Install करके पासपोर्ट के लिए Apply कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया Website या Mobile Apps
दोनों में एक जैसी ही है। भारत में ऑनलाइन पासपोर्ट कैसे बनाएं - Passport Kaise Banaye इस लेख में वेबसाईट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। ऑनलाइन की प्रक्रिया 6 चरणों में बताई है।

(i) पहले आवेदन के लिए रजिस्टर करना (ii) दूसरा आवेदन के लिए Apply करना।
(iii) Fees Payment करना 
(iv) Appointment Book करना 
(V) आवश्यक दस्तावेज़
Upload करना 
(vi) Passport कार्यालय Visit


ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? - How To Register Online Passport

1. पासपोर्ट ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अपने Laptop या मोबाइल के Browser को Open कीजिए।

2. ब्राउजर ओपन हो जाने के बाद Google में Search Box में Type करें 'Passport' और Enter Button Press करें।

3. एंटर बटन प्रेस करते ही गुगल सर्च में बहुत सारी वेबसाइट आ जायेंगी। आपके सामने Ministry Of External Affairs
की ऑफिशियल वेबसाइट दिखेगी। उसमें क्लिक करके Open कर लिजिए।

4. क्लिक करते ही आप ऑफिशियल वेबसाइट पर Re-Direct हो जायेंगे। होम पेज में आपको "New User Registration" का बटन दिखेगा।

5. आपको रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके रजिस्टर कर लेना है। उसके लिए आपको अपना नजदीक पासपोर्ट ऑफिस, नाम, सर नेम, जन्म तिथि, E-mail ID, और Hint Questions डालना है। और एक लॉगिन पासवर्ड Enter करके, Captcha Code भर कर रजिस्टर पर क्लिक कीजिए।

6. इसके बाद आपके द्वारा भरी गई E-mail ID पर एक Registration Confirmation Link भेज दिया जाएगा। आपको लिंक में क्लिक करके अपने अकाउंट को Activate कर
लेना है।

7. लिंक में क्लिक करने के बाद एक पेज खुलेगा जहा पर आपको दुबारा अपनी ईमेल आईडी को डालकर Submit करना है। सबमिट करते ही अपका अकाउंट Successfully Activate हो जायेगा।


ऑनलाइन आवेदन कैसे करें - Passport Online Apply

1. अब आपको वेबसाइट ओपन करके होम पेज में जाना है। जहा Existing User Login ऑप्शन में क्लिक करना है।

2. Login आईडी भरकर Continue बटन पर क्लिक कीजिए। अब आपको अपना पासवर्ड जो बनाया था। वह भरना है। कैप्चा डालकर Login बटन पर क्लिक करें।

3. नया पासपोर्ट बनवाने के लिए 'Apply Fresh Passport' ऑप्शन पर क्लिक कीजिए। इसके बाद एप्लिकेशन  ऑनलाइन फॉर्म पर क्लिक कीजिए। अगले पेज में अपना राज्य और जिला को सेलेक्ट कीजिए और Submit कर अगले पेज में आ जाइए।

4. Apply For ऑप्शन में 'Fresh Passport' सिलेक्ट कीजिए। Type of Application 'Normal' Select करना है। यदि आपको पासपोर्ट जल्दी बनवाना है। तो Tatkaal ऑप्शन
को Select कीजिए। तत्काल बनवाने का शुल्क ज्यादा होता है।

5. इसके बाद Type of Passport Booklet में आपको पासपोर्ट में कितने पेज चाहिए वह Select करना है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से पेज सेलेक्ट करके Next Button में क्लिक कीजिए।

6. Next पेज में आते ही अपना नाम और सर नाम भरना है। यदि आप दूसरे नाम से भी जाने जाते है तो उसे भी सलेक्ट करना है। अपनी जन्म तिथि, जन्म का स्थान, राज्य, जिला की जानकारी भर दीजिए।

7. अपना लिंग, Marital Status, भारत में कब से रह रहे हैं भरेंगे आप चाहें तो अपना PAN Card या Voter ID डाल सकते हैं। पर यह Optional है। अपना Employment Type सिलेक्ट कीजिए 

8. Non-ECR Category को चुने, अपनी एजुकेशन क्वालिफिकेशन, आधार कार्ड नंबर, की डिटेल भरनी है। इसके बाद नीचे दी गई Terms को Accept 'Yes' में क्लिक करके Save Details पर क्लिक कीजिए। आपकी एप्लिकेशन सफलता पूर्वक Submit हो जाएंगी और एक Reference Number मिल जायेगा

9. अब आपको Next में क्लिक करना है। अपने पैरेंट्स या Guardians की जानकारी भर दीजिए। इसके बाद Next में क्लिक कर दीजिए।

10. अपना वर्तमान पता, और परमानेंट पता, मोबाइल नंबर, दुबारा ईमेल आईडी आदि डिटेल को सही से भर दीजिए। सही जानकारी भरकर Next पर क्लिक कीजिए। Emergency की
स्थिति में किस से संपर्क किया जाए आदि की डिटेल भर दीजिए और Next बटन पर क्लिक कीजिए।

11. अगले पेज में मांगी गई जानकारी को अपने अनुसार पढ़ कर भर लिजिए। इसके बाद नेक्स्ट बटन पर क्लिक कीजिए। अब अपने कुछ सवाल पूछे जाएंगे अपने अनुसार हां या ना में क्लिक कीजिए। और आगे बढ़ जाए।

12. इसके बाद एक Preview आ जायेगा की आपके पासपोर्ट में क्या क्या जानकारी दिखेगी। इसके बाद नेक्स्ट बटन पर क्लिक कीजिए।

13. इसके बाद जन्म तिथि सत्यापन के लिए क्या दस्तावेज प्रस्तुत करेंगे उसे Select कीजिए वर्तमान पता के सत्यापन के लिए क्या दस्तावेज प्रस्तुत करेंगे उसे भी सेलेक्ट कर लिजिए। पासपोर्ट SMS सेवा चाहिए तो क्लिक कर दीजिए उसके लिए आपसे कुछ शुल्क लिया जाएगा। इससे आपके पासपोर्ट की स्थिति पता चलती रहेगी।

14. आगे PLACE, Date, और Terms को स्वीकार कर Save Details पर क्लिक कीजिए इसके बाद आपके द्वारा भरी हुई सारी जानकारी Save हो जाएंगी। Preview Form पर क्लिक करके भरी हुई सारी जानकारी को देख लीजिए। अगर सारी जानकारी सही से भरी है तो Submit Form पर क्लिक कीजिए। फॉर्म सबमिट होते ही Application Successfully
Submit हो जायेगी।

Fees Payment करना

1. अप्वाइंटमेंट बुक करने के लिए सबसे पहले भुगतान करना होगा View Saved Application ऑप्शन में क्लिक कीजिए आपके द्वारा सबमिट की हुए एप्लिकेशन दिख जाएंगी। उसमे क्लिक कीजिए Pay and Schedule Appointment पर क्लिक कीजिए

2. अब आपको पासपोर्ट फीस का भुगतान करना होगा। जहा पर आप ऑफलाइन या ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन का भुगतान कर सकते हैं। Online Payment में आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI, NetBanking, से कर सकते हैं।

3. ऑनलाइन पेमेंट पर क्लिक कीजिए आपके सामने एप्लिकेशन नंबर और एप्लीकेंट का नाम दिखेगा। Next button पर क्लिक करें  आपने जो पासपोर्ट ऑफिस चुना होगा वह आ जायेगा और किस तारीख को अप्वाइंटमेंट उपलब्ध है। वह जानकारी दिख जाएंगी next पर क्लिक कीजिए।

4. पासपोर्ट ऑफिस की लोकेशन सिलेक्ट कीजिए। और Captcha Code भरकर नेक्स्ट कीजिए।  किस Date को अप्वाइंटमेंट बुक करना चाहते हैं। कैलेंडर में क्लिक करके तारीख चुन लीजिए। और "Pay and Book Appointment" पर क्लिक कीजिए और अपना Payment करने का माध्यम चुन लीजिए आपको 1500 रुपए का भुगतान करना होगा क्लिक कर
भुगतान कीजिए। अपना भुगतान देखने के लिए आप लॉगिन करके अपना एप्लीकेशन सिलेक्ट कीजिए और Track पेमेंट में जाकर पेमेंट को वेरिफाई कर दीजिए।


Appointment Book kare 

अपना Appointment Book करने के लिए View Saved Application ऑप्शन में क्लिक कीजिए। Pay and schedule Appointment पर दुबारा क्लिक कीजिए। और Next Button में क्लिक करें।

इसके बाद आपको अपना पासवर्ड कार्यालय Select करना होगा और Captcha Fill करके Next पर क्लिक कीजिए। इसके बाद Appoinment Date को Select करते हुए book Appointments ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।

इसके बाद आपका Appoinment शेड्यूल हो जायेगा। और फ़िर प्रिंट Application पर क्लिक करके अपने एलीकेशन को प्रिंट कर सकतें हैं। आपने जो डेट दी है उसी दिन आपको Passport कार्यालय जाना होगा।


Upload Supporting Documents

Document अपलोड करने के लिए Upload Supporting Documents में क्लिक कीजिए। Attachment Type में Address Proof, Date of Birth Proof, आदि टाइप चुन लीजिए। एड्रेस प्रूफ के लिए जो Documents लगा रहें हैं। उसे Choose File ऑप्शन में क्लिक करके अपलोड कर दीजिए। इसी तरह जन्म तिथि सत्यापन हेतु अपना Documents Upload करना होगा।


पासपोर्ट कार्यालय में जाना

अपना पासपोर्ट ऑनलाइन सबमिट करने के बाद आपको अपने दिए गए पासपोर्ट ऑफिस में जाना होगा। उसके लिए आपको अपना Application Form, Original Documents,
Application Recipt को साथ ले कर Appointment तारीख के अनुसार फिजिकली वेरिफाई करवाना होगा। पासपोर्ट कार्यालय में आपके डॉक्यूमेंट्स को verify किया जाएगा।
पासपोर्ट के लिए आपका फोटो भी स्कैन किया जाएगा। डॉक्यूमेंट Verify होने के बाद आपका एप्लिकेशन पुलिस वेरिफाई के लिए आपके नजदीकी थाने या पुलिस स्टेशन भेजा जाएगा। जहा से आपके घर में पुलिस द्वारा वेरिफिकेशन किया जायेगा। वेरीफाई होने के बाद कुछ दिन बाद पासपोर्ट आपके पते पर रजिस्टर्ड डाक से भेज दिया जाएगा।



पासपोर्ट बनवाने के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?


पते के सत्यापन हेतु 

आधार कार्ड

वोटर आईडी कार्ड 

पानी का बिल

बिजली का बिल

इनकम टैक्स रिटर्न स्लिप

गैस कनेक्शन का दस्तावेज

जिस कंपनी में कार्यरत है। वहा का लेटरहेड

रेंट एग्रीमेंट

बैंक पास बुक

निवास प्रमाण पत्र 



जन्म तिथि सत्यापन हेतु

मैट्रिकुलेशन प्रमाण पत्र

नगर निगम द्वारा मिला जन्म प्रमाण पत्र

पॉलिसी बॉन्ड

पैन कार्ड

ड्राइविंग लाइसेंस 


Non ECR कैटेगरी हेतु

मैट्रिकुलेशन मार्कशीट (हाई स्कूल मार्कशीट)

मैरिज सर्टिफिकेट

सरकारी कर्मचारी हेतु NOC


नाबालिग के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट

माता पिता का पासपोर्ट

आधार कार्ड

जन्म प्रमाण पत्र

बैंक खाते की फोटोकॉपी

स्कूल का प्रमाण पत्र

माता पिता के नाम पर प्रमाण पत्र 


FAQs

1. पासपोर्ट बनवाने के लिए कितना पैसा लगेगा?

पासपोर्ट बनवाने के लिए 1500 रुपए की फीस देनी पड़ती है। यदि आप अपना पासपोर्ट तत्काल बनवाना चाहते हैं। तो उसके लिए आपको अतिरिक्त शुल्क देना होता है।

2. Passport बनवाने में कितना समय लगता है?

पासपोर्ट बनवाने में 20 से 30 दिन के अंदर आपका पासपोर्ट बन जाता है। यदि Appointment के लिए तारीख नही मिल रही और आपका पुलिस वेरिफिकेशन बहुत लेट हो गया है। तो पासपोर्ट आपके पास आने में समय लगेगा।

3. मोबाइल से पासपोर्ट कैसे अप्लाई करें?
मोबाइल से पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के लिए आप गूगल Play Store से mPassport Seva ऐप्स को मोबाइल में डाउनलोड कर अप्लाई कर सकते हैं।

4. Passport कौन कौन बनवा सकता है?
भारत का प्रत्येक व्यक्ति पासपोर्ट बनवा सकता है। लेकिन उसके पास वैध दस्तावेज़ होने चाहिए।

निष्कर्ष (Conclusion)

इस लेख में मैंने बताया है की Passport Kaise Banaye लेख में मैंने स्टेप बाई स्टेप भारत में Online Passport बनाने का तरीका बताया है। यदि आप इस लेख को अच्छी तरह पढ़ लेते है। तो आपको कही जानें की जरूरत नहीं है। भारत में ऑनलाइन
पासपोर्ट कैसे बनाएं से सम्बन्धित जानकारी को लेख में अच्छी तरह उल्लेख किया है। 
यदि जानकारी में कोई त्रुटि रह गई हो तो आप हमें बता कर हमारी हेल्प कर सकते हैं। पासपोर्ट से संबंधित अधिक जानकारी हेतु भारत सरकारी की ऑफिशियल वेबसाइट Passport Seva
पर जाकर जानकारी देख सकते है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url