सांपो से जुड़ी भ्रांतियां जानें - Snakes Myths in Hindi

Snakes Myths in Hindi : नागपंचमी, महाशिव रात्रि और सावन आते ही लोग सांपो का श्रंगार करने लगते हैं। लेकिन यह कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय परंपरा में सांप को भगवान का रूप माना जाता है। सांपो को लेकर देश और दुनिया में कई तरह की रोचक कहानियां है। शहर से लेकर गांव तक सांप के बारे में अनेक किस्से कहानियां सुनने को मिल जाएंगी। सांप के बारे में लोगों को बहुत ही भ्रांतियां रहती है। इस लेख में सांप से जुड़े कुछ तथ्य है। जो आपको जानना चाहिए। इस लेख में Snakes
Myths And Facts in Hindi में जानकारी देंगे।

Snakes Myths in Hindi


सांपो के बारे में फैली भ्रांतियां (Snakes Myths in Hindi)

वैसे सांप पारितंत्र में एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सांप इकोसिटम का बैलेंस बराबर रखते हैं। सांप कीड़े मकोड़े, चूहा, छिपकली, को खाता है। जिससे हमारा Ecosystem बैलेंस रहता है। डर के कारण लोग सांपो को मार देते है। जीव विज्ञानिको की माने तो सांपो को धर्म से जोड़ दिया गया। इसलिए सांपो को
पूजा जाने लगा ताकि लोग सांपो को मारे नहीं। सांपो को कभी नहीं मरना चाहिए यह अपराध है। और जीव हत्या पाप भी है। वैसे सांप अपने आप नही कटता जब सांप को खतरा महसूस होने लगता है। तभी सांप कटता है।


क्या सांप दूध पीता है?

सावन का महीना, महाशिव रात्रि और नागपंचमी आते ही लोग सांपो को दूध पिलाने लगते हैं। हिंदू धर्म में सांप को दूध पिलाना एक आस्था के रूप में देखा जाता है। वर्षो से सांपो को दूध पिलाने की परंपरा चली आ रही है। बहुत सी फिल्म में दिखाया जाता है।
सांपो को दूध पिलाते हुए। लेकिन क्या आप जानते है। की सांप कभी भी दूध नहीं पीता। दूध सांप का प्राकृतिक आहार नहीं हैं।


सांप एक मांसाहारी जीव है। सांप अपना आहार कीड़े मकोड़े, चूहा, छिपकली, पक्षियों के अंडे, और पक्षियों के छोटे बच्चों को खा कर अपना भोजन प्राप्त करते हैं। डॉक्टर और वैज्ञानिकों की माने तो सांप को दूध पिलाना भ्रांति है। अगर सांप के मुंह में दूध चला जाए तो मर भी सकता है। सपेरे करतब दिखाने के लिए सांप
को भूखा रखते हैं। और भूखा होने के कारण सांप को दूध रखते हैं तो वह पी लेता है। परंतु यह सांप के लिए बहुत ही खतरनाक है। दूध पीने से सांप के फेफड़ों में दूध चला जाता है। और सांप को निमोनिया हो सकता है। इससे सांप की जान भी जा सकती है।


क्या सांप सुन सकता है

अक्सर नागपंचमी, शिव रात्रि में गली गली में सपेरे सांप को नचाते दिख जायेंगे। परंतु क्या आपको पता है। सांप सुन नही सकता। सांप जमीन पर होने वाली Vibration कंपन से उसकी केचुल में वाइब्रेशन होता है। जिससे सांप को आहट का एहसास होता है। जब सपेरे बीन बजाते है। तो आहट भी करते है। जिससे सांप फन फैला कर अपने शरीर को हिलाता रहता है। लोग इस भ्रम में रहते हैं कि सांप नाचता है।


क्या दो मुंह का सांप होता है।

अपने देखा होगा की सपेरे दो मुंह का सांप दिखा कर लोगों से पैसा वसूलते हैं। दरअसल यह सैनबोआ नामक सांप होता है। जिसके मुंह और पूंछ की मोटाई और शेप एक ही तरह का होता है। इस कारण लगता है। की सांप के दो मुंह होते है। परंतु ऐसा नहीं होता। सांप के दो मुंह नही एक ही मुंह होता है। आपने इस तरह सांप की तस्करी के बारे में जरूर सुना होगा। लेकिन सांपो की तस्करी करना अपराध है। 

आंखो में नहीं उतरती फोटो

सांपो से सम्बन्धित यह भ्रांतियां है। की सांप को यदि मार दिया जाए तो मारने वाली की फोटो सांप के आंख में उतर आती है। और दूसरा सांप का मित्र उस फोटो को देखकर मारने वाले से बदला लेता है। वैसे तो आपको बता दूं। सांपो को मरना या उन्हें नुकसान पहुंचाना कानूनन अपराध है। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत सांपो को पकड़ना, मरना, डिब्बे में बंद कर घुमाना, विष की थैली निकालना, चोट पहुंचना, प्रदर्शनी लगाना, कानूनन अपराध है। ऐसा करने पर 3 से 7 साल तक सजा का प्रावधान है। और साथ में 25 हजार का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। 

डॉक्टर्स के मुताबित सांपों की आंख में कंपाउंड लेंस होते है। अगर सांप आपको देख रहा होता है। तो उसे आपकी एक तस्वीर न दिखकर उस तस्वीर के कई लाख हिस्से दिखाई देते हैं। इसलिए सांप कभी फ़ोटो नहीं उतारता।


FAQs


1. क्या सांप दूध पीते हैं?

आपको बता दे। दूध सांप का प्राकृतिक आहार नहीं है। दूध पीने से सांप को निमोनिया हो सकता है। इससे सांप की मृत्यु हो सकती है सांप कभी भी दूध नहीं पीता। सपेरे करतब दिखाने के लिए सांप को भूखा रखते है। और जब उसके सामने दूध रखा जाता है। तो वह भूंखा होने के कारण पी लेता है।
Next Post Previous Post
1 Comments
  • Pooja
    Pooja 5 फ़रवरी 2023 को 10:48 am बजे

    Jankari k liy dhanayawad

Add Comment
comment url