Tamatar Ke Fayde : टमाटर के 12 फ़ायदे जानकर खुश हो जाएंगे

टमाटर जिसे आमतौर पर सब्जी के रूप में इस्तेमाल करते है। टमाटर विश्व में सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाली सब्जी है। जिसे दाल, सब्जी में से लेकर सलाद के रूप में उपयोग करते हैं। इस लेख में आपको बताएंगे कि Tamatar Ke Fayde क्या है।
टमाटर का इस्तेमाल स्वादिष्ट व्यंजनों को बनाने में किया जाता है। साथ ही टमाटर ब्यूटी बढ़ाने और हेल्थ फायदे के लिए उपयोग किया जाता है। 

टमाटर में छुपे है खूबसूरती के राज - Tamatar Ke Fayde

दोस्तो बाज़ार में टमाटर आसानी से उपलब्ध होने के कारण हम
टमाटर को इतना महत्व नहीं देते हैं की Tamatar Ke Fayde क्या हैं।

Tamatar Ke Fayde


टमाटर की विशेषताएं

Tomato जो कि सभी के घरों में सब्जी के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। टमाटर का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन C पाया जाता है। टमाटर शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी है। कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होने के कारण इसे उत्तम भोजन की श्रेणी में रखा जाता है। इसके सेवन से पाचन शक्ति बढ़ती है। साथ ही यह दिल के लिए बहुत अच्छा रहता है। 

लाल टमाटर देखने में सुंदर और खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक होते हैं। टमाटर का सेवन आंखो के लिए बहुत ही लाभकारी है। टमाटर खाने के साथ-साथ बहुत से सौंदर्य के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। टमाटर का इस्तेमाल करने से यह आपके चेहरे में निखार ला सकता है।

Tamatar Ke Fayde in Hindi 

टमाटर में बहुत सारे खूबसूरती के राज छुपे होते है। क्या आपको पता है टमाटर का इस्तेमाल करने से आपकी खूबसूरती में निखार आ सकता है। टमाटर में विटामिन C और विटामिन A पाया जाता है। इस कारण यह स्किन को फ्रेश और फेयर लुक दे सकता है। साथ ही यह सूर्य से निकलने वाली खतरनाक रोशनी से स्किन को बचाता है।

12 फायदे टमाटर इस्तेमाल करने के 

1. टमाटर में भरपूर मात्रा में एंटीएजिंग गुणों के कारण यह स्किन में मौजूद फ्रीरेडिकल्स को कम करता है। इसलिए इसे खाने और लगाने से चेहरे में आई झुर्रियों को कम करता है।

2. गुलाबी गाल किसे नहीं भाते यदि आप रोजाना एक टमाटर का इस्तेमाल करते है। तो आपके गालों में गुलाबी रंगत नजर आने लगेगी।

3. यदि बालों से दुर्गंध आ रही है और सिर पर रूसी की समस्या है। और शैंपू करने के बाद भी कोई फायदा नही हो रहा है। तो टमाटर का पेस्ट सिर पर लगाकर 20 मिनट बाद धो लें। यह बालों की ग्रोथ को बढ़ाएगा और रूसी की समस्या को खत्म करेगा।

4. चेहरे में पिंपल यदि है तो टमाटर का पेस्ट लगाने से यह चेहरे में उपलब्ध पिंपल को ठीक करने में सहायक होता है।

5. टमाटर शरीर में नमी की मात्रा को बरकरार रखता है। जब हमारी त्वचा का सामना अत्यधिक गर्मी और सर्दी के मौसम में होता है। तो शरीर में उपस्थित नमी की मात्रा प्रभावित होती है। इससे पानी की पूर्ति न होने के कारण शरीर, त्वचा और बालों में उपलब्ध नमी को सोखना प्रारंभ कर देता है। इसलिए एक टमाटर रोज खाने से शरीर में नमी की मात्रा को संतुलित रखता है। साथ ही 6 से लेकर 8 गिलास पानी का सेवन जरूर करें।

6. रूखी त्वचा में टमाटर का पेस्ट लगाने से फायदा मिलता है। दही में टमाटर के गुदे को मिला लीजिए और इसे चेहरे पर लगाएं। इसे लगाने से हल्की सनसनाहट होती है। इसे 10 मिनट लगाने के बाद चेहरे को धो लें।

7. स्किन ऑयल को कंट्रोल करने में सहायक होता है। तैलीय त्वचा में इसका मास्क लगाने से चेहरे में उपलब्ध अत्यधिक तेल के साथ ही दाग धब्बे और कील मुंहासे को भी खत्म करता है। टमाटर के गुदे को मसलकर चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें। इससे आपका चेहरा ग्लो(Glow) करने लगेगा।

8. खीरे के रस और टमाटर के गुदे को मिलाकर पेस्ट बना लें। और इसे चेहरे पर आधे घण्टे के लिए लगा कर रखे और चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।इससे चेहरे की त्वचा दमक उठेगी।

9. टमाटर चेहरे में मौजूद ब्लैकहेट्स को दूर करता है। टमाटर को काटकर उसका आधा भाग चेहरे पर रोजाना रगड़े और थोड़ी देर बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धोलें।

10. टमाटर का सेवन करने से Tamatar में मौजूद विटामिन ए और विटामिन सी के साथ-साथ अल्फा-लिपोइक एसिड काफी मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर में मौजूद ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। और डायबिटीज की समस्या से भी बचाता है।

11. टमाटर का सेवन करने से यह हृदय का खास ख्याल रखता है। साथ ही शोध में पाया गया है कि टमाटर खानें से कैंसर के खतरे को कम करता है।

12. पोषक तत्वों से भरपूर टमाटर गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी होता है। टमाटर मे मौजूद विटामिन सी, मां और बच्चे दोनों को स्वस्थ रखने का कार्य करता है।


निष्कर्ष

लेख को पढ़ कर Tamatar Ke Fayde और खूबियों के बारे में जान गए होंगे। यदि यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इस लेख को जरूर शेयर करें।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url