भारत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम - जानें संख्या और स्थान

क्रिकेट खेल भारत में बहुत ही लोकप्रिय खेल है। भारत में गली-गली में क्रिकेट खेलनें वाले मिल जायेंगे। यहां क्रिकेट प्रेमियों की संख्या करोड़ों में हैं। IPL का सीजन आते ही क्रिकेट प्रशंसकों के लिए त्योहार जैसा माहोल हो जाता है। दुनियां में सबसे ज्यादा क्रिकेट खेल के प्रशंसक भारत से ही है। भारत में कुल 28 राज्य हैं। ज्यादातर राज्यों के अलग-अलग शहरों में क्रिकेट स्टेडियम दिखने को मिल जायेंगे।

भारत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

इसलिए स्टेडियम में क्रिकेट देखने वालो की संख्या लाखों में पहुंच जाती है। स्टेडियम में क्रिकेट देखते समय आपके मन में जरूर ख्याल आया होगा की भारत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम - भारत में कुल कितने क्रिकेट स्टेडियम हैं? तो लेख में आपको पता चल जाएगा कि भारत में कितने क्रिकेट स्टेडियम है?


भारत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

भारत एक ऐसा देश हैं। जहा क्रिकेट बहुत ज्यादा खेला जाता है। क्रिकेट भारत का राष्ट्रीय खेल नही है। भारत में
क्रिकेट की शुरुवात अंग्रेजो द्वारा की गई थी। फिर भी क्रिकेट को बहुत ही लोकप्रियता हासिल है। ODI, T20 मैच, टेस्ट मैच या आईपीएल (IPL) में स्टेडियम फुल हो जाते हैं। वैसे आपको बता दे भारत में 52 इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम हैं। जब भी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होता है। भारत में मौजूद कुछ मुख्य क्रिकेट स्टेडियम
है। जहां खेल आयोजित किया जाता है। जानिए भारत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम भारत के राज्यों के अलग-अलग शहरों में मौजुद क्रिकेट स्टेडियम। 


1. गुजरात

गुजरात राज्य में कुल 6 क्रिकेट ग्राउंड हैं जहां इंटरनेशनल क्रिकेट मैच आयोजित किए जाते हैं।

बड़ोदरा       : मोती बाग स्टेडियम, IPCL
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड


राजकोट      : सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम,
माधव राव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम

अहमदाबाद  : नरेंद्र मोदी स्टेडियम, सरदार वल्लभ भाई पटेल
स्टेडियम,


2. गोवा

गोवा में फटोरडा अंतराष्ट्रीय क्रिकेट Ground है। जो की पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है। यह  बहुउद्देशीय स्टेडियम है जो मारगांव गोवा में है। इस स्टेडियम में 19000 दर्शकों के मैच देखने की व्यवस्था है। यह 1989 में फुटबॉल खेलने के लिए बनाया गया था। लेकिन बाद में यहां क्रिकेट मैच भी आयोजित किए जानें लगे।


3. बिहार

राजेंद्र नगर पटना में स्थित मोईन-उल-हक़ स्टेडियम जो 25000 दर्शकों के बैठने के लिए बनाया गया है। पहले इस स्टेडियम का नाम राजेंद्र नगर स्टेडियम के नाम से जाना जाता था। लेकिन 1970 में मोईन-उल-हक़  जनरल सेक्रेटरी इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की मृत्यु के बाद इसका नाम बदल दिया गया।

4. असम


असम में 2 International क्रिकेट स्टेडियम है।

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम : गुवाहाटी  में बरसापारा क्रिकेट
स्टेडियम, जो अधिकारिक तौर पर डॉ भूपेन हजारिका क्रिकेट स्टेडियम के नाम से जाना जाता है। इसका उद्दघाटन 2017 में किया गया था। इसमें दर्शकों के बैठने के लिए 50000 तक क्षमता है।


नेहरू स्टेडियम  : गुवाहाटी में स्थित बहुउद्देशीय स्टेडियम है।
और खेल बोर्ड असम सरकार द्वारा संचालित किया जाता है। राधा गोविंदा बरुआ ने स्टेडियम का नाम नेहरू स्टेडियम रखा था। इसका निर्माण 1962 में किया गया था। स्टेडियम में अधिकतम 15000 लोगों के बैठने के व्यवस्था है।




5. आंध्रप्रदेश

आंध्रप्रदेश में 3 इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम हैं।

विशाखापट्टनम - इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम, राजशेखर रेड्डी क्रिक्रेट स्टेडियम

विजयवाड़ा - इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम

6. हरियाणा

हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित नाहर सिंह स्टेडियम जो की पहले मयूर स्टेडियम के नाम से जाना जाता था। यह स्टेडियम 1981 में बनाया गया था। इस स्टेडियम में 25000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है।


7. केरल

केरल में 3 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हैं। 

कोच्चि        : जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम

तिरुवनंतपुरम : यूनिवर्सिटी स्टेडियम, ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल
स्टेडियम



8. कर्नाटक

कर्नाटक में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम जो बैंगलोर में है। इसे कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है। यह बैंगलोर के बीचों बीच पर स्थित है। इसमें बैठने की क्षमता 40000 लोगों के लिए है। यह विश्व का पहला क्रिकेट स्टेडियम है जो सोलर पैनल की रोशनी से मैच का आयोजन होता है। इसका निर्माण 1969 में किया गया था।

9. झारखंड

झारखंड में 2 इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम हैं जो निम्न हैं। कीनन स्टेडियम, जो जमशेदपुर में है। और दूसरा JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम जो रांची में है। JSCA क्रिकेट स्टेडियम का उद्दघाटन 2013 में किया गया था। लेकिन इसका निर्माण 2011 में ही पूरा हो गया था। इस स्टेडियम में 50000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है।

10. जम्मू कश्मीर 

जम्मू कश्मीर का Sher-e-Kashmir स्टेडियम है। जो श्री नगर में स्थित है। इसमें स्टेडियम में पहला मैच 13 अक्टूबर 1983 को भारत और वेस्ट इंडीज के बीच खेला गया था। इसका निर्माण 1983 में किया गया था।


11. हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (HPCA Stadium) इस स्टेडियम की स्थापना 2003 में की गई थी। इसमें दर्शकों के बैठने हेतु 23000 की क्षमता है।


12. मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम 3 है। कप्तान रूप सिंह
स्टेडियम जो ज्वालियर में है। नेहरु स्टेडियम जो इंदौर में है। और होलकर स्टेडियम यह भी इंदौर में है। होलकर स्टेडियम को महारानी उषराजे ट्रस्ट क्रिकेट ग्राउंड के नाम से जाना जाता था 2010 में इसका नाम बदला गया था। इसकी स्थापना 1990 में की गई थी। जो 30000 दर्शकों के लिए बनाया गया है।


13. तमिल नाडु

तमिल नाडु राज्य में 2 अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम है। पहला है। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम जो चेन्नई में है। इसको मरीना एरेना नाम से भी जाना जाता है। यह बहुउद्देशीय स्टेडियम है। इसमें 40000 दर्शकों के बैठने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह 1993 में क्रिकेट के लिए खोला गया था।

दूसरा एम ए चिदंबरम स्टेडियम यह भी चेन्नई में है। जो ज्यादातर चेपौक स्टेडियम के नाम से जाना जाता है। इसकी स्थापना 1916 में हुईं थी। यह भारत का दूसरा सबसे पुराना स्टेडियम है। भारत का पहला पुराना स्टेडियम ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम है। एम ए चिदंबरम स्टेडियम में दर्शकों के बैठने हेतु 50000 की क्षमता है।

14. राजस्थान

सवाई मानसिंह स्टेडियम : राजस्थान में 2 क्रिक्रेट स्टेडियम है। सवाई मानसिंह स्टेडियम जो राजस्थान के जयपुर में स्थित है। इस स्टेडियम में 23000 दशकों के बैठने हेतु व्यवस्था है। यह स्टेडियम 1969 में उपयोग में लाया गया था।

बरकतुल्लाह खान स्टेडियम : राजस्थान के जोधपुर में स्थित बरकतुल्लाह खान स्टेडियम जो 1986 में शुरू किया गया था। इस स्टेडियम में 30000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है।

15. पंजाब

पंजाब राज्य में 3 इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम हैं। गांधी स्पोर्ट्स
कॉम्प्लेक्स ग्राउंड जो अमृतसर में है। गांधी स्टेडियम जालंधर, और
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आई एस बिंद्रा स्टेडियम जो मोहाली में है।


16. दिल्ली

दिल्ली में 2 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हैं। दिल्ली के बहादुर शाह ज़फ़र मार्ग में स्थित अरुण जेटली स्टेडियम जो 1883 में स्थापित किया गया था। जो फिरोज शाह कोटला के नाम से जाना जाता है।इस स्टेडियम में दर्शकों के बैठने के लिए 41842 क्षमता है।

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम जो बहुउद्देशीय स्टेडियम है। इसका निर्माण 1982 में किया गया था। जो खेल के लिए 1983 में ओपन किया गया था। इस स्टेडियम में 60250 दर्शकों के बैठने के लिए क्षमता है।

17. ओडिशा

ओडिशा में स्थित बाराबाती स्टेडियम जो क्रिकेट और फुटबॉल का मैदान है। इसमें 45000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। इसकी स्थापना 1958 में की गई थी। इसमें पहला मैच 1987 को इंडिया और श्री लंका के बीच खेला गया था।


18. महाराष्ट्र

भारत के महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा क्रिकेट स्टेडियम हैं। महाराष्ट्र में 7 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है। 

नागपुर : विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड

मुंबई   : जिम खाना ग्राउंड, ब्रेबोर्न स्टेडियम, वानखेड़े
स्टेडियम

पुणे    : महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नेहरु
स्टेडियम


19. तेलंगाना

तेलंगाना राज्य में 2 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हैं। पहला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम जो की हैदराबाद में है। यह बहुत ही प्रसिद्ध स्टेडियम है। यह सन राइजर्स हैदराबाद टीम का मूल स्थान है। इसकी स्थापना 2003 में की गई थी जो बैठने के लिए 55000 लोगों की क्षमता है।

और दुसरा लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम यह भी हैदराबाद में है। इसकी स्थापना 1950 में की गई थी। यह स्टेडियम 30000 लोगों के बैठने के लिए बनाया गया है। इस स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच 19 नवंबर 1955 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था।


20. उत्तर प्रदेश

उत्तरप्रदेश राज्य में 5 इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम हैं। 

कानपुर      : ग्रीन पार्क स्टेडियम 

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड

लखनऊ    : यूनिवर्सिटी ग्राउंड, के डी सिंह बाबू
स्टेडियम, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई अंतरास्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (एकाना क्रिकेट स्टेडियम)

21. पश्चिम बंगाल

ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम जो कोलकाता में है। इसकी स्थापना 1864 में की गई थी। यह सबसे पुराना स्टेडियम है। और भारत का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम हैं। और विश्व का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। इस स्टेडियम में दर्शकों के बैठने के लिए 66000 की क्षमता है।


22. चंडीगढ़

चंडीगढ़ में स्थित सेक्टर 16 स्टेडियम जो 1966 में स्थापित किया गया था। यह 30000 दर्शकों की क्षमता वाला क्रिकेट स्टेडियम हैं। इसमें पहला वन डे मैच 27 जनवरी 1985 को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। और अंतिम वन डे मैच 2001 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था।

FAQs


1. भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा क्रिकेट स्टेडियम हैं?भारत के राज्य महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा क्रिकेट स्टेडियम हैं। इनकी कुल संख्या 7 है।

2. भारत का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम कौन सा है?
भारत का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम है जो गुजरात राज्य के मोटेरा में है। साथ ही दुनियां के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में भी शामिल है। इसका पुराना नाम सरदार वल्लभ भाई पटेल था जो बदल कर नरेंद्र मोदी स्टेडियम रख दिया गया। इसमें 132000 दर्शकों के बैठने के लिए व्यवस्था है।

3. विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम कौन सा है?
विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम है। जो भारत के गुजरात राज्य में स्थित है।

4. विश्व का पहला स्टेडियम कौन है?
विश्व का सबसे पहला स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया का मेल बर्न (MCC) क्रिकेट ग्राउंड है। यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम हैं। इस स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की क्षमता 100024 है जो 1853 में स्थापित किया गया था।


निष्कर्ष

इस लेख में आपको भारत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के
बारे में जानकारी दी है। लेख को पढ़ कर आप जान पाएंगे की भारत में कुल कितने क्रिकेट स्टेडियम हैं? लेख में राज्यों के अलग-अलग शहरों में स्थित क्रिकेट स्टेडियम के बारे में जानकारी दी है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url