डिजिलॉकर क्या है | Digilocker Kya Hai

अपने दस्तावेजों को को चोरी होने या गुम होने से बचाने के लिए। साथ ही अपने डॉक्युमेट्स को अपने साथ लें जानें की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए लेख में आपको बताएंगे की Digilocker Kya Hai और Digi locker या Digital Locker को  इस्तेमाल करने के क्या फ़ायदे हैं। भारत सरकार ने 1 जुलाई 2015 को डिजिटल कार्यकर्म के तहत भारत के नागरिकों के लिए अपने दस्तावेज जैसे मार्कशीट, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, वाहन की आरसी कॉपी, पैन कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड, अपने डिग्री या प्रमाण पत्र, आदि। दस्तावेजों को डिजिटल रूप से संग्रहित करने में मदद करने के लिए DigiLocker जैसे Cloud Storage की शुरुवात की।

DigiLocker Kya Hai


डिजिलॉकर क्या है? (DigiLocker Kya Hai)

डिजीलॉकर Digital Indian Corporation के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी किया गया क्लाउड स्टोरेज सेवा है। जो 2015 में लॉन्च की गई थी। यह डिजिटल भारत के कार्यक्रमों के तहत प्रमुख पहलों में से एक है। जहा पर आप अपने Documents को संग्रहित कर सकते हैं। 

आप आधार कार्ड से डिजिलॉकर में अकाउंट बना कर अपने दस्तावेज को स्टोर कर सकते हैं। स्टोर किए गए डॉक्यूमेंट्स को आप विभिन्न सरकारी कार्यालय में उपयोग कर सकते हैं। स्टोर किए गए डॉक्यूमेंट मूल प्रति की तरह मान्य होंगे। आप डिजिलॉकर
में 1GB तक .Pdf, .jpeg, या .png फाइल अपलोड कर सकते हैं। डिजिलॉकर पर 14.7 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता पंजीकृत हैं। 43 संगठन डिजिलॉकर के दस्तावेजों की स्वीकार कर रहें हैं।


डिजिलॉकर का उद्वेश्य

1. डिजिलॉकर का उद्देश्य भौतिक दस्तावेजों के उपयोग को कम करना और भारत की एजेंसियों के बेच E-Documents के आदान प्रदान को बढ़ावा देना है।

2. इलेक्ट्रोनिक दस्तावेजों की प्रामाणिकता सुनिश्चित करके फर्जी दस्तावेज़ के उपयोग में लगाम लगाना।

3. नागरिकों के लिए दस्तावेज़ को कहीं भी और कभी भी उपयोग के लिए सुविधा उपलब्ध कराना।

4. सरकारी विभाग और एजेंसियों के प्रशासकीय ऊपरीव्यय को कम करते हुए। नागरिकों के लिए सुविधा प्रदान करना।


डिजी लॉकर में अकाउंट बनाने के लिए आपके पास क्या होना जरूरी होता है?

Digilocker में अकाउंट बनाने के लिए

1. आधार कार्ड नंबर

2. मोबाइल नंबर जो आधार कार्ड में पंजीकृत है।

3. ईमेल आईडी 


डॉक्युमेंट कैसे अपलोड करें? 

डिजिलॉकर में डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करने के लिए आप एंड्रॉयड ऐप्स या वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं। यदि आप Digilocker ऐप्स का इस्तेमाल करना चाहते है। तो इसे अपने मोबाइल में Google Play Store से डाउनलोड कर लिजिए।

1. Digilocker ऐप्स को open करें।

2. ऐप्स ओपन होने पर आप अपनी भाषा का चयन कर लिजिए। आप हिंदी या अंग्रेजी भाषा का चयन कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य भाषाओं का विकल्प मौजुद है। भाषा चयन के बाद Continue पर क्लिक कीजिए।

3. Permission को Allow करते हुए नेक्स्ट पर क्लिक कीजिए। पहली बार ऐप्स का इस्तेमाल कर रहें है। तो क्रिएट एकाउंट पर क्लिक कीजिए।

4. एक फार्म ओपन हो जायेगा अपना नाम आधार कार्ड के अनुसार भर दीजिए। जन्म तिथि, मेल या फीमेल का चयन करें।

5. अपना मोबाइल नंबर डालिए जो आधार कार्ड पर पंजीकृत है, छः अंको का सिक्युरिटी पिन डालें, अपना ईमेल और आधार कार्ड नंबर को डालकर सबमिट बटन पर क्लिक कीजिए।

6. सबमिट करने के बाद आधार कार्ड पर रजिस्टर मोबाइल नंबर में एक OTP आयेगा। OTP डालने के बाद सबमिट पर क्लिक कीजिए।

7. सबमिट करने के बाद अपना यूजरनेम बना लीजिए। यूजरनेम न्यूनतम 4 करैक्टर या अधिकतम 50 कैरकटर का अल्फानुमिरिक बना सकते हैं। और सबमिट पर क्लिक कीजिए क्लिक करते ही अपका यूजरनेम बन जायेगा। और oK पर क्लिक कीजिए।

8. अब साइन इन में क्लिक कीजिए जहा पर आप मोबाइल नंबर/ आधार कार्ड नंबर या फिर यूजरनेम से Sign in कर सकते हैं। साथ ही आपको अपना छः अंको का सिक्युरिटी पिन डालना होगा। और Sign in में क्लिक कीजिए

9. इसके बाद आपके नंबर पर OTP आयेगा उसे डालकर सबमिट कर दीजिए। इसके बाद आप डिजिलॉकर पर Login हो जायेंगे।

10. अब अपने आधार कार्ड को वेरिफाई करने के लिए आधार कार्ड के Icon पर क्लिक कीजिए। इसके बाद चेक बॉक्स में क्लिक कर अपडेट कर दीजिए।

11. इसके बाद फिर आपके नंबर पर OTP आयेगा जिसे डालकर अपडेट कर दीजिए।

12. अब आप डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड कर सकते हैं। या फिर Issue Documents पर क्लिक करके अपने डॉक्युमेंट देख सकते हैं। और उन्हें PDF में डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही किसी को शेयर भी कर सकते हैं।

13. डॉक्युमेंट issue करने के लिए Brose मे क्लिक करके अपने डॉक्युमेंट issue कर सकते हैं। जितने डॉक्यूमेंट आप issue करेंगे उन्हें आप issue documents पर क्लिक करके देख सकते हैं।


डिजिलॉकर से क्या फायदा है?

1. डिजिलॉकर का इस्तेमाल आप । ऑनलाइन दस्तावेज़ भंडारण सुविधा के लिए कर सकते हैं। यदि आपके पास फिजिकल डॉक्यूमेंट्स कहीं साथ में लेकर नही जा रहे तो घबराने की जरूरत नही है। आप Digi Locker में upload किए दस्तावेज़ दिखा सकते हैं।

2. डिजिलॉकर का इस्तेमाल करने से आपके फिजिकल डॉक्यूमेंट्स को साथ लेकर चलने की जरूरत नही होती है।

3. Digilocker का इस्तेमाल करने से आपके डॉक्यूमेट्स गुम होने का खतरा नहीं रहेगा। 

4. इसका उपयोग आप कहीं भी कभी भी कर सकते हैं। यह डॉक्यूमेंट को सुरक्षित करता है।


FAQs


1. क्या डिजिलॉकर सेफ है?

डिजिलॉकर भारतीय ऑनलाइन डिजिटलीकरण सेवा है। जो इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी किया गया है। जो बिलकुल पूरी तरह सेफ है। आप इसमें अपने डॉक्यूमेंट को अपलोड कर रख सकते हैं।

2. डिजिटल लॉकर में अधिकतम कितना स्पेस होता है?
Digilocker आप अपने आधार कार्ड नंबर से रजिस्टर कर सकते हैं। जैसे ही अपका0अकाउंट बन जाता है। आपको 1GB का Cloud Storage मिल जाता है। जहा पर आप अपने Documents को .pdf, .jpeg, .png Formate में स्टोर कर सकते हैं।

3. डिजिलॉकर का मालिक कौन है?
Digilocker एक भारतीय डिजिटलीकरण ऑनलाइन सेवा है। जो इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 2015 में जारी किया गया था। जिसका उपयोग आप ऑनलाइन दस्तावेज़ भंडारण सुविधा के लिए कर सकते हैं।

4. डिजिलॉकर कैसे इंस्टॉल करें?
Digilocker को आप अपने फोन पर गुगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर इंस्टाल कर सकते हैं। और अकाउंट क्रिएट करके इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

निष्कर्ष

लेख को पढ़ कर आप जान गए होंगे कि DigiLocker क्या है? - Digilocker Kya Haiऔर डिजी लॉकर इस्तेमाल करने के क्या फ़ायदे हैं। Google Play Store से Download करते समय फर्जी ऐप्स से सावधान रहें। अन्य किसी सोर्स से डिजिलॉकर ऐप्स कोडाउनलोड न करें।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url