Bharat Ke Rashtrapati Ki List (1947 से 2022 तक)

Bharat Ke Rashtrapati Ki List: लेख में आप जानेंगे कि 1947 में जब भारत देश आज़ाद हुआ तब से अब तक कुल कितने राष्ट्रपति रह चुके हैं। पिछले लेख में आपको बताया था कि भारत में अब तक कुल कितने प्रधानमंत्री पद पर रह चुके हैं। आप चाहें उस पोस्ट को पढ़कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इस तरह की जानकारी सरकारी नौकरी की परीक्षाओं के लिए सहायक है इस लिए इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें।


Bharat Ke Rashtrapati Ki List



Bharat Ke Rashtrapati Ki List

लेख में विस्तार से बताया है। की भारत के राष्ट्रपतियों की लिस्ट क्या है। इस तरह की जानकारी आपके प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होगी। इस पोस्ट में 1947 से 2022 तक भारत में अब तक कितने राष्ट्रपति हुए हैं उन सभी
राष्ट्रपति की जानकारी हिंदी में दी है। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो भारत में कितने राष्ट्रपति रह चुके हैं सभी के बारे में जानकारी होनी चाहिए। आजाद भारत से वर्तमान तक 15 राष्ट्रपति रह चुके हैं। इसके अलावा 3 कार्यवाहक राष्ट्रपति भी हुए हैं। 


राष्ट्रपति कौन होता है?(President of India)

भारत का राष्ट्रपति देश का मुखिया होता है। भारत में राष्ट्रपति का पद सबसे प्रमुख और संवैधानिक पद होता है। राष्ट्रपति देश का प्रथम नागरिक माना जाता है। राष्ट्रपति भारत की तीनो सेनाओं थल सेना, वायु सेना, जल सेना का प्रमुख होता है।  साथ ही विधायिका, न्याय पालिका, कार्यपालिका का प्रमुख होता है। भारत
के संविधान के अनुच्छेद 52 कहता है की भारत का एक राष्ट्रपति होगा साथ ही संविधान का अनुच्छेद 53 कहता है कि संघ की सभी कार्यकारी शक्तियां उसके द्वारा या सीधे या तो अपने अधीनस्थ अधिकारियों के माध्यम से निष्पादित की जायेंगी।


राष्ट्रपति का कार्यकाल पांच वर्ष के लिए होता है। राष्ट्रपति का चयन संसद और राज्य के विधान मंडल के चुने गए प्रतिनिधियों द्वारा किया जाता है। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बिना किसी भी कानून पारित नहीं किया जा सकता।


भारत के सभी राष्ट्रपतियों की सूची(List of All President of India)



1. डॉ राजेंद्र प्रसाद (Dr. Rajendra Prasad)


Bharat Ke Rashtrapati Ki List


राजेंद्र प्रसाद आजाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल 26 जनवरी 1950 से 13 मई 1962 तक रहा। राजेंद्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे जो दो पंचवर्षीय तक राष्ट्रपति पद पर रहे। राजेंद्र प्रसाद ने भारत के संविधान निर्माण में बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह संविधान सभा के अध्यक्ष रहे। भारत आजाद होने में एक स्वतंता सेनानी के रूप में कार्य किया। और भारतीय
राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप अहम भूमिका निभाई। 1962 में राजेंद्र प्रसाद को भारत रत्न दिया गया।



2. डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Dr Sarvepalli Radhakrishnan)


Bharat Ke Rashtrapati Ki List


डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का कार्यकाल 13 मई 1962 से 13 मई 1967 तक रहा। यह भारत के द्वितीय राष्ट्रपति थे। यह एक महान शिक्षाविद, दार्शनिक, और हिंदू विचारक थे। इनका जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था। इनके जन्म दिन को शिक्षक दिवस (Teachers Day) के रूप में मनाया जाता है। 1954 में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। यह भारत के उप राष्ट्रपति के पद पर 1952 से 1962 तक रहे।



3. डॉ जाकिर हुसैन ( Dr. Zakir Hussain)


Bharat Ke Rashtrapati Ki List


डॉ जाकिर हुसैन भारत के तृतीय राष्ट्रपति थे। तथा भारत के प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल 13 मई 1967 से 3 मई 1969 तक रहा। राष्ट्रपति पद पर रहते हुए इनकी मृत्यु हो गई थी। इनकी मृत्यु के बाद वी वी गिरी को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया। यह भारत के प्रसिद्ध तबला वादक थे।






Bharat Ke Rashtrapati Ki List


इसके बाद मोहम्मद हिदायतुल्लाह को 20 जुलाई 1969 से 24 अगस्त 1969 तक कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में रहे। 2002 में भारत सरकार ने कला के क्षेत्र में इन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। शिक्षा के क्षेत्र में इन्होंने बहुत ही महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई इनके नेतृत्व में जामिया मिल्लिया इस्लामिया मुस्लिम विश्वविद्यालय को बनाया गया।


4. वी वी गिरी ( V.V Giri)


Bharat Ke Rashtrapati Ki List


वी वी गिरी या वराह गिरी वेंकट का राष्ट्रपति के पद पर कार्यकाल 24 अगस्त 1969 से 24 अगस्त 1974 तक रहा। इनका जन्म ओडिशा में हुआ था। यह भारत के पहले कार्यवाहक राष्ट्रपति थे। साथ ही देश के चौथे राष्ट्रपति थे। 1975 में इन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इनके कार्यकाल में दुसरे चरण की मतगणना कि गई थी।


5. फखरुद्दीन अली अहमद (Fakhruddin Ali Ahmad)


Bharat Ke Rashtrapati Ki List


फखरुद्दीन अली अहमद  भारत के पांचवे राष्ट्रपति थे इनका कार्यकाल 24 अगस्त 1974 से 11 फरबरी 1977 तक रहा। 1925 में इंग्लैंड में जवाहर लाल नेहरू से मुलाकात के बाद वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए थे। यह भारत के दुसरे राष्ट्रपति थे जिनकी मृत्यु राष्ट्रपति पद पर रहते हुए हुई थी। इनकी
मृत्यु के बाद बी.डी जत्ती को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया था।



6. नीलम संजीव रेड्डी (Neelam Sanjiva Reddy)


Bharat Ke Rashtrapati Ki List


नीलम संजीव रेड्डी भारत के एकमात्र राष्ट्रपति थे जो निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। नीलम संजीव रेड्डी भारत के छठवें राष्ट्रपति बने इनका कार्यकाल 25 जुलाई 1977 से 25 जुलाई 1982 तक रहा। यह आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके थे। इनका जन्म आंध्रप्रदेश में कृषक परिवार में हुआ था। यह सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति थे।


7. ज्ञानी जैल सिंह (Giani Zail Singh)


Bharat Ke Rashtrapati Ki List


ज्ञानी जैल सिंह राष्ट्रपति पद पर 25 जुलाई 1982 से 25 जुलाई 1987 तक रहे। यह भारत के सातवे राष्ट्रपति थे। यह भारत के प्रथम सिख राष्ट्रपति थे। राष्ट्रपति बनने से पहले यह पंजाब के मुख्यमंत्री और केंद्र मंत्री भी रह चुके थे।


8. आर वेंकट रामन ( R. Venkat Raman)


Bharat Ke Rashtrapati Ki List


आर वेंकट रामन भारत के आठवें राष्ट्रपति थे इनका कार्यकाल 25 जुलाई 1987 से 25 जुलाई 1992 तक रहा। वे एक महान राजनेता के साथ साथ भारतीय वकील, स्वतंत्रता सेनानी, थे। आर वेंकट रामन 1984 से 1987 तक भारत के उप राष्ट्रपति भी रहे थे।
अपने कार्यकाल में उन्होंने सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री पद के लिए सपथ दिलवायी।


9. डॉ. शंकर दयाल शर्मा (Dr. Shankar Dayal Sharma)


Bharat Ke Rashtrapati Ki List


डॉ. शंकर दयाल शर्मा भारत के नौवें राष्ट्रपति थे। यह राष्ट्रपति पद पर 25 जुलाई 1992 से 25 जुलाई 1997 तक रहे।  यह राष्ट्रपति पद से पहले भारत के आठवें उप राष्ट्रपति थे। 1952 से 1956 तक वह भोपाल के मुख्यमंत्री भी रह चुके थे। और 1956 से 1967 तक कैबिनेट मंत्री भी रहे थे। कैबिनेट मंत्री रहते हुए उन्होंने बहुत से विभाग संभाला जैसे शिक्षा, उद्योग वाणिज्य मंत्रालय, सार्वजनिक निर्माण कार्य आदि। अंतराष्ट्रीय बार एसोसिएशन ने उनको लीगल प्रोफेशन में लीविंग लेजेंड ऑफ लॉ अवॉर्ड ऑफ  रिकॉगनिशन दिया गया।


10. के आर नारायणन (K. R Narayanan)


Bharat Ke Rashtrapati Ki List


के आर नारायणन यानी कोच्चेरील रामन नारायणन भारत के पहले दलित राष्ट्रपति थे। यह 25 जुलाई 1997 से 25 जुलाई 2002 तक राष्ट्रपति पद पर रहे।वह विधानसभा को संबोधित करने वाले प्रथम राष्ट्रपति थे। वे पहले मलयाली व्यक्ति थे जिन्हें देश का सर्वोच्च पद दिया गया। वे लोकसभा चुनाव मतदान करने वाले पहले व्यक्ति थे।


11. डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम (Dr. APJ Abdul Kalam)


Bharat Ke Rashtrapati Ki List


डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम भारत के राष्ट्रपति बनने से पहले एक महान वैज्ञानिक रहे हैं। इन्हें भारत के मिसाइल मैन के नाम से जाना जाता है। वह भारत के पहले राष्ट्रपति हैं जो सर्वाधिक मतों से जीत दर्ज कि थी। वे भारतीय गणतंत्र के 11वे राष्ट्रपति थे। कलाम जी का कार्यकाल 25 जुलाई 2002 से 25 जुलाई 2007 तक रहा। 1974 और 1998 में भारत परमाणु परीक्षण में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। 1997 में कलाम जी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।


12. प्रतिभा देवीसिंह पाटिल (Pratibha Devi Singh Patil)


Bharat Ke Rashtrapati Ki List


प्रतिभा देवीसिंह पाटिल भारत का राष्ट्रपति बनने से पहले राजस्थान की राज्यपाल थी। वह भारत का फाइटर जहाज सुखोई उड़ाने वाली पहली महिला राष्ट्रपति भी है। इनका कार्यकाल 25 जुलाई 2007 से 25 जुलाई 2012 तक रहा। यह पहली 12वी महिला राष्ट्रपति हैं। राष्ट्रपति चुनाव में भैरोसिंह शेखावत को तीन लाख  से ज्यादा वोटों से हराया था। 1962 से 1985 तक वह पांच बार महाराष्ट्र की विधान सभा की सदस्य भी रही और लोकसभा के लिए 1991 में अमरावती से चुनी गई।


13. डॉक्टर प्रणव मुखर्जी (Dr. Pranav Mukharji)


Bharat Ke Rashtrapati Ki List


राष्ट्रपति बनने से पहले डॉक्टर प्रणव मुखर्जी केंद्र सरकार में वित्त मंत्री थे। वह भारत के 13वे राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल 25 जुलाई 2012 से 25 जुलाई 2017 तक रहा। प्रणव मुखर्जी को 1997 में सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार दिया गया और 2008 में भारत का सबसे बड़ा असैनिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। 26 जनवरी 2019 को भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं मे से एक थे।


14. रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind)


Bharat Ke Rashtrapati Ki List


राम नाथ कोविंद का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में 1 अक्टूबर 1945 को हुआ था। वे भारत के 14वे राष्ट्रपति है। इनका कार्यकाल 25 जुलाई 2017 से 25 जुलाई 2022 तक रहा। राष्ट्रपति बनने से पहले वह बिहार के पूर्व गवर्नर भी रहे।


15. द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu)


Bharat Ke Rashtrapati Ki List


द्रौपदी मुर्मू ने 25 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की थी। द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को उड़ीसा राज्य के मयूरभंज जिले के उपरिबेडा गांव में एक संथाली आदिवासी परिवार बिरंची नारायण टुडू के घर हुआ था। यह भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। 2007 में सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार नीलकंठ से सम्मानित किया गया था। वर्तमान में वह भारत की 15वी राष्ट्रपति है।


FAQs


Q:1 भारत में अब तक कितने राष्ट्रपति हुए हैं?

Ans: 1947 में भारत आज़ाद होने के बाद 2022 तक भारत में कुल 15 राष्ट्रपति रह चुके हैं। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद थे और वर्तमान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी हैं।


Q:2 भारत के 14 राष्ट्रपति कौन है?

Ans: भारत के 14 वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी है। उन्होंने
राष्ट्रपति की शपथ 25 जुलाई 2017 को ग्रहण की थी। और वह 25 जूलाई 2022 तक राष्ट्रपति पद पर रहे।



निष्कर्ष

लेख को पढ़ कर आप जान गए होंगे कि भारत में अब तक कितने राष्ट्रपति हुए हैं? इस लेख में Bharat Ke Rashtrapati Ki List को हिंदी में विस्तार पूर्वक बताया है। अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी है तो शेयर जरूर करें।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url